UNNAO: आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस चालक की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UNNAO: Horrific accident on Agra-Lucknow Expressway, bus driver dies

UNNAO: घने कोहरे के चलते तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर स्टोन 254 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां कुल 8 वाहन आपस में टकरा गए। हादसा बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गौरिया कला गंगा एक्सप्रेसवे पुल के पास हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में तेज रफ्तार स्लीपर बस पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। यह स्लीपर बस जयपुर से लखनऊ की ओर जा रही थी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही यूपीडा (UPIDA) और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल सीएचसी भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घने कोहरे के कारण पीछे से आ रही अन्य गाड़ियों की भी मामूली टक्कर हुई, हालांकि इनमें सवार लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने कोहरे के दौरान धीमी गति से वाहन चलाने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे