,

Unnao: जेल अधीक्षक से ₹50 लाख की ‘हाई-प्रोफाइल’ ठगी, बेटी के मेडिकल एडमिशन के नाम पर हुआ खेल

Unnao

Report: Anmol

Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जालसाजों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने जिले के जेल अधीक्षक को ही अपना निशाना बना लिया। बेटी का मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने के नाम पर साइबर ठगों ने जेल अधीक्षक से 4 महीनों के भीतर ₹50 लाख की मोटी रकम डकार ली।

जस्ट डायल से मिला ठगों का सुराग, झांसे में आए अधिकारी

Unnao जिला जेल में तैनात अधीक्षक पंकज कुमार सिंह अपनी बेटी का नीट (NEET) काउंसलिंग के जरिए मेडिकल कॉलेज में प्रवेश कराना चाहते थे। मदद के लिए उन्होंने ‘जस्ट डायल’ (Just Dial) पोर्टल का सहारा लिया, जहाँ उनका संपर्क ‘स्टडी पाथवे कंसल्टेंसी’ के संचालक अभिनव शर्मा से हुआ। आरोपी ने खुद को एक्सपर्ट बताते हुए बाराबंकी के प्रतिष्ठित ‘हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ में सीट पक्की कराने का भरोसा दिया और जाल बिछाना शुरू कर दिया।

किस्तों में वसूल लिए लाखों रुपये, बैंक ड्राफ्ट और RTGS का खेल

Unnao पंकज कुमार सिंह के अनुसार, ठगों ने एडमिशन की प्रक्रिया के नाम पर अलग-अलग समय पर पैसों की मांग की। अभिनव शर्मा के कहने पर पीड़ित ने ₹20 लाख के दो बैंक ड्राफ्ट तैयार करवा कर दिए। इसके बाद, 24 अक्टूबर 2025 को लखनऊ के गोमती नगर स्थित कोटक महिंद्रा बैंक के एक खाते में ₹30 लाख की राशि RTGS के जरिए ट्रांसफर की गई। कुल ₹50 लाख का भुगतान होने के बाद जब एडमिशन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी, तो शक गहराया।

दफ्तर पर लटका ताला और पोर्टल से जानकारी गायब

Unnao ठगी का अहसास तब हुआ जब आरोपी अभिनव शर्मा का मोबाइल नंबर बंद आने लगा। जेल अधीक्षक जब लखनऊ स्थित विजयंत खंड वाले दफ्तर पहुँचे, तो वहाँ ताला लटका मिला। जांच में सामने आया कि यह एक संगठित गिरोह है जो फर्जी ऑफिस और खातों के जरिए लोगों को लूटता है। हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद जस्ट डायल पोर्टल से भी उक्त कंसल्टेंसी की सारी जानकारी हटा दी गई है। फिलहाल, सदर कोतवाली में अभिनव शर्मा और संतोष कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और साइबर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Read this: Deoria : मोमोज का ऐसा चस्का कि लुटा दिए घर के गहने, शातिर दुकानदारों ने मासूम को बनाया मोहरा

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 29 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Varanasi News : जो कल तक चोर थे आज दरोगा बनने का कर रहे ढोंग: सीएम योगी

Varanasi News : वाराणसी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…

CG: सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

CG: 1. सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर, गनमैन…

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 28 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…