Unnao 17 February: सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, बजरंग दल ने मदरसा और मजार हटाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Unnao

Report: Anmol kumar

Unnao : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर हिंदूवादी संगठन बजरंग दल ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें बांगरमऊ तहसील के शादीपुर गांव में ग्राम पंचायत की सुरक्षित भूमि पर अवैध निर्माण किए जाने का दावा किया गया है।

तीन बीघा जमीन पर अवैध निर्माण का दावा: बजरंग दल का आरोप

Unnao बजरंग दल के जिलाध्यक्ष आकाश के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि शादीपुर गांव में पिछले 5 से 7 वर्षों के भीतर ग्राम पंचायत की लगभग तीन बीघा सरकारी भूमि को खुर्द-बुर्द कर दिया गया है। संगठन का दावा है कि भू-माफियाओं और असामाजिक तत्वों ने इस जमीन पर अवैध रूप से मदरसा, मजार और मस्जिद का निर्माण करा लिया है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इन स्थलों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से धार्मिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिससे इलाके में स्थायी अतिक्रमण की स्थिति बन गई है।

बुलडोजर कार्रवाई और राजस्व जांच की मांग

Unnao बजरंग दल ने प्रशासन से राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि के सीमांकन की मांग की है। संगठन ने जोर देते हुए कहा कि सार्वजनिक और ग्राम पंचायत की भूमि पर किसी भी प्रकार का अनधिकृत निर्माण सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों और शासनादेशों का स्पष्ट उल्लंघन है। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से मांग की गई है कि यदि जांच में अवैध निर्माण की पुष्टि होती है, तो प्रशासन बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराए और दोषियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे।

प्रशासन को चेतावनी: “कार्यवाही न होने पर होगा आंदोलन”

Unnao संगठन ने इस मामले को जनहित और कानून-व्यवस्था से जुड़ा बताते हुए निष्पक्ष और त्वरित जांच की आवश्यकता पर बल दिया है। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन इस गंभीर अतिक्रमण पर उचित कदम नहीं उठाता है, तो संगठन चुप नहीं बैठेगा और लोकतांत्रिक तरीके से बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। वर्तमान में प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार कर मामले की जांच राजस्व विभाग को सौंपने का आश्वासन दिया है।

Read this: Begusarai : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का तीखा हमला: राहुल गांधी को बताया ‘नकली गांधी’, खुले में मांस की बिक्री पर जताई आपत्ति

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई