,

बाबा बागेश्वर धाम सरकार के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

- Advertisement -
Ad imageAd image

भोपाल। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज बृहस्पतिवार को शिवपुरी में आयोजित बाबा बागेश्वर धाम सरकार, धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के आध्यात्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर धीरेंद्र शास्त्री ने केंद्रीय मंत्री की स्थानीय जनता की जनसेवा की जमकर तारीफ़ की। साथ ही उन्होंने सिंधिया से आग्रह किया कि शिवपुरी में भगवान शिव की 108 फुट की मूर्ति स्थापित की जाये जिस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे अतिशीघ्र ही प्रतिमा लगवायेंगे। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति और वातावरण में व्याप्त आध्यात्मिक ऊर्जा ने इसे क्षेत्र का एक प्रमुख आयोजन बना दिया।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर उन्होंने संत–समाज, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों का अभिवादन किया। इस अवसर पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति की मूल शक्ति हमारे संत, ऋषि–महापुरुष और आध्यात्मिक परंपराएँ हैं, जो समाज को सतत प्रेरणा और नैतिक मार्गदर्शन प्रदान करती हैं।

शिवपुरी में लगे भगवान शिव की 108 फुट की प्रतिमा: बाबा बागेश्वर
कार्यक्रम के दौरान बाबा बागेश्वर ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि शिवपुरी में महादेव की 108 फुट की प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए जो कि इस क्षेत्र को एक अनूठी पहचान देगी। इस पर केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि शीघ्र अतिशीघ्र क्षेत्र में भगवान शिव की भव्य मूर्ति स्थापित करने की जाएगी और शिवपुरी को भारत के मानचित्र पर एक नई पहचान दी जाएगी।

सिंधिया की कार्यशैली के मुरीद हुए बाबा बागेश्वर
गौरतलब है कि बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्षेत्र से जब भी कोई नागरिक इलाज या सरकारी कार्य जैसे किसी भी कार्य से उम्मीदें लेकर सिंधिया के पास दिल्ली जाता है तो केंद्रीय मंत्री हर संभव मदद सुनिश्चित करते हैं। यह कार्यप्रणाली और जनसेवा का भाव सिंधिया के पूरे क्षेत्र के अपनापन के भाव से आता है।

भारतीय आध्यात्मिक परंपरा की संवाहक परंपरा को आगे बढ़ा रहे श्री धीरेन्द्र शास्त्रीः सिंधिया
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बाबा बागेश्वर धाम सरकार, श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा राष्ट्र, समाज और युवा पीढ़ी में आध्यात्मिक जागृति, अध्यात्म के माध्यम से सकारात्मक सोच और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। सिंधिया ने इसे “समाज को जोड़ने वाला, प्रेरणा देने वाला और भारतीय आध्यात्मिक धरोहर की संवाहक परंपरा को आगे बढ़ाने वाला” कार्यक्रम बताया।

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर