,

Ujjain : तराना में हिंसक तनाव: VHP नेता पर हमला, बसों में तोड़फोड़, धारा 144 लागू

Ujjain

रिपोर्टर: विशाल दुबे

VHP नेता पर जानलेवा हमला

Ujjain उज्जैन जिले के तराना कस्बे में गुरुवार शाम 7:30 बजे विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री सोहेल ठाकुर (बुंदेला) पर पीछे से हमला किया गया। इस हमले में उन्हें सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें उज्जैन रेफर किया गया। विवाद के समय हमला करने वाले आरोपी फरार हैं।

बसों और दुकानों में तोड़फोड़

Ujjain हमले के बाद आक्रोशित भीड़ ने बस स्टैंड पर खड़ी 11 बसों और एक चप्पल-जूते की दुकान में तोड़फोड़ की। घटना स्थल पर लगभग 200 लोग मौजूद थे, जबकि पुलिस बल केवल 20 के आसपास था। अतिरिक्त बल देर से पहुंचा, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

प्रशासन की प्रतिक्रिया और धारा 144

Ujjain हालात काबू में करने के लिए जिलाधीश ने तराना में धारा 144 लागू कर दी। एएसपी गुरु प्रसाद पाराशर और आलोक शर्मा के नेतृत्व में सात थानों की पुलिस तैनात है। धारा 144 के तहत पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Read this: Gwalior Accident: डंपर की चपेट में आया परिवार, पति-पत्नी और बेटी की मौत

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…