कांग्रेस का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन: अमित शाह के बयान को भुनाने की तैयारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Two-day national convention of Congress: Preparations to capitalize on Amit Shah's statement

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज कर्नाटक के बेलगावी में शुरू हुआ, कार्यक्रम का आयोजन ‘नव सत्याग्रह बैठक’ करेगी। अधिवेशन में केंद्र सरकार को घेरने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद कांग्रेस पार्टी नई उर्जा के साथ काम कर रही है, और अगले लोकसभा चुनाव में पिछली बार से ज़्यादा बेहतर प्रदर्शन का दावा कर रही है। जहां पिछली बार छत्तीसगढ़ में अधिवेशन का आयोजन किया गया था तो इस बार कर्नाटक अधिवेशन संपन्न होगा। इस बार के अधिवेशन में लगभग 200 कांग्रेस के बड़े नेता भाग लेंगे। अमित शाह के संसद में दिए बयान समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। इस बैठक में राज्यों कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

इसके बाद शुक्रवार को ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली होगी। दो दिवसीय सत्र में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, सीडब्ल्यूसी सदस्यों और देश भर के वरिष्ठ पार्टी नेताओं सहित कांग्रेस के शीर्ष नेता भी उपस्थित रहेंगे।

ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित होने जा रहा- के सी वेणुगोपाल
कांग्रेस पार्टी के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया कि हम महात्मा गांधी की अध्यक्षता में हुए कांग्रेस अधिवेशन की 100वीं वर्षगांठ को याद करते हुए 26 और 27 दिसंबर को बेलगावी में एक ऐतिहासिक सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का बेलगावी अधिवेशन हमारे भारतीय राजनीतिक इतिहास में ऐतिहासिक था। उनके नक्शेकदम पर चलते हुए, हम उनके सिद्धांतों, साथ ही संविधान और बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा हमें दिखाए गए रास्ते के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने के लिए नव सत्याग्रह करेंगे। हम अगले दो दिनों में विस्तारित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के साथ ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली भी आयोजित करेंगे।

Muzaffarnagar: शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 मुख्य और बड़ी खबरें... Read also: MP:

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.... 1. विदिशा में बड़ा हादसा30

Horoscope: 13-02-26

Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन... मेष राशि: आज का राशिफलआज

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन