,

एमपी में दो दिन शीतलहर का अलर्ट: भोपाल-इंदौर समेत 25 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

- Advertisement -
Ad imageAd image
एमपी में दो दिन शीतलहर का अलर्ट: भोपाल-इंदौर समेत 25 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। बुधवार और गुरुवार को भोपाल, इंदौर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर समेत कई जिलों में ठंडी हवाओं का असर बना रहेगा।

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम हवाओं का असर अब मध्य प्रदेश तक पहुंच गया है। ये हवाएं 222 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही हैं, जिसके कारण प्रदेश में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।

मंगलवार की रात प्रदेश के 25 से अधिक शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। शहडोल के कल्याणपुर में सबसे कम 4.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। भोपाल में 7.2, इंदौर में 6.1, ग्वालियर में 9, उज्जैन में 9.5 और जबलपुर में 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

कड़ाके की ठंड का असर अब फसलों पर भी दिखने लगा है। रायसेन में खेतों पर ओस की बूंदें जम गईं, वहीं पचमढ़ी में तापमान गिरकर 5 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे झील के पानी से भाप उठती नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर घाटी, हिमाचल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में सर्दी और तेज होने के आसार हैं।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की