ढाई फुट का दूल्हा, साढ़े तीन फुट की दुल्हन,कुरुक्षेत्र के जसबीर उर्फ पोला को फेसबुक पर प्यार हुआ, NRI सुप्रीत से जालंधर में शादी की

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Two and a half feet tall groom, three and a half feet tall bride, Jasbir alias Pola of Kurukshetra fell in love on Facebook, married NRI Supreet in Jalandhar

कुरुक्षेत्र: जिले के गांव सारसा के रहने वाले ढाई फुट के जसमेर सिंह उर्फ पोला मलिक की जालंधर की रहने वाले साढ़े 3 फुट की सुप्रीत कौर से शादी हुई है। सुप्रीत कौर कनाडा में रहती है। शादी के लिए वह अपने घर जालंधर में आई थी। दोनों ने जालंधर के गुरुद्वारा साहिब में फेरे लिए।शादी के बाद डांस करते हुए के वीडियो सामने आए हैं। आज, सोमवार को कुरुक्षेत्र में दोनों की रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। डेढ़ साल डेट करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया। सोशल मीडिया पर खुद को सबसे छोटा व्यक्ति लिखा पोला मलिक कुरुक्षेत्र के उपमंडल पिहोवा के सारसा गांव का रहने वाला है। पोला के पास करीब 5 एकड़ जमीन है, जिस पर वह खेतीबाड़ी करता है। उसका एक छोटा भाई राहुल मलिक भी है। पोला मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। डेढ़ साल पहले पोला मलिक की फेसबुक पर एक संस्था के पेज पर कनाडा में रह रही सुप्रीत कौर से मुलाकात हुई थी। सुप्रीत ने कनाडा की नागरिकता ले रखी है। वह कभी-कभी भारत आती है। सुप्रीत और पोला की सोशल मीडिया पर बात होने लगी। दोस्ती के बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों ने डेढ़ साल तक एक दूसरे को डेट किया। शादी से पहले सुप्रीत कई बार पोला मलिक से मिलने के लिए उसके गांव में आई, ताकि वह उसके परिवार के बारे में जान सके। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। उन्होंने अपने-अपने माता-पिता से लव मैरिज की बात की। जिसके बाद दोनों के घरवाले शादी के लिए राजी हो गए। 9 फरवरी को दोनों की जालंधर में शादी हुई।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को