,

इंदौर बाईपास पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

रिपोर्टर: देवेन्द्र जायसवाल

इंदौर: शहर के कनाडिया थाना क्षेत्र के बाईपास पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी मिली जानकारी के अनुसार तीन युवक मोटरसाइकिल पर तेजाजी नगर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान उनका वाहन बाईपास पर आगे चल रहे एक लोडिंग रिक्शा से पीछे से जा टकराया। रिक्शा में ईंटें भरी हुई थीं और जोरदार टक्कर लगने से तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक इंदौर के इदरीशनगर क्षेत्र के रहने वाले थे और मोटरसाइकिल काफी तेज गति से चला रहे थे। स्पीड ज्यादा होने के कारण वे समय रहते वाहन नियंत्रित नहीं कर सके और सामने से जा रहे लोडिंग रिक्शा में जा भिड़े। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाईपास पर तेज गति और लापरवाह ड्राइविंग के कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से अपील की है कि इस मार्ग पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बढ़ेगी CRPF की ताकत, FPV कामिकेज ड्रोन खरीदने की तैयारी

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमताओं को…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…