,

आगरा-बाह रोड पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ईको कार पेड़ से टकराई, 2 की मौत, 4 घायल

रिपोर्टर: फरहान खान

आगरा-बाह मार्ग पर मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भीषण हादसा थाना फतेहाबाद क्षेत्र के नयापुरा इलाके में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ईको कार में सवार छह लोग फिरोजाबाद से आगरा के मनकामेश्वर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार बहुत अधिक थी, जिससे ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, चारों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है।

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक