सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: कोबरा से खेलना किसान को पड़ा भारी, जीभ पर डसने से गई जान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किसान ने कोबरा सांप से खेलते हुए अपनी जान गंवा दी। खेत में मिले जहरीले सांप को वह घर लेकर आया और उसके साथ करतब दिखाने लगा। इसी दौरान कोबरा ने उसकी जीभ और हाथ पर कई बार काट लिया, जिससे कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई।

खेत से घर लाया कोबरा, खेलने लगा

यह घटना नकुड़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गुर्जर गांव की है। शुक्रवार शाम को किसान रामकुमार खेत में काम कर रहा था, जब उसे वहां एक कोबरा दिखाई दिया। उसने उसे पकड़ लिया और घर ले आया। गांववाले बार-बार उसे चेतावनी देते रहे कि सांप से छेड़छाड़ न करे, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी।

वीडियो में दिखाई देता है कि रामकुमार कोबरा को हाथों में लेकर खेलता और लहराता नजर आ रहा है। अचानक कोबरा ने पहले उसके हाथों पर कई जगह डस लिया, फिर जब उसने सांप को अपने मुंह के पास किया, तो उसने जीभ पर भी काट लिया। कुछ ही देर में जहर पूरे शरीर में फैल गया और उसकी हालत बिगड़ गई।

झाड़-फूंक के बाद भी नहीं बची जान

परिजनों ने पहले उसे जानखेड़ा के झाड़-फूंक करने वालों के पास ले गए, लेकिन जब कोई सुधार नहीं हुआ तो सपेरों से भी इलाज करवाया गया। अंततः उसे गंगोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचने तक उसका शरीर पूरी तरह सुन्न हो चुका था।

गांव में दहशत का माहौल

घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि वन विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी विषैले जीव से छेड़छाड़ न करें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),

Haryana: सरल केंद्र नूंह में रजिस्ट्रेशन क्लर्क 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), गुरुग्राम की टीम ने

Illegal Parking Collection: अमेरा खदान में ट्रकों से पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप

Illegal Parking Collection: कोयला लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों से ₹100–₹100

Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

Attack on Jewish Temple: अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक यहूदी प्रार्थना

Deputy CM Rajendra Shukla ने राघवाचार्य जी महाराज से लिया आशिर्वाद

Deputy CM Rajendra Shukla: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने अमहिया

CG: TOP 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की10 बड़ी खबरें.. 1. बुजुर्ग की हरकत से युवती

MP: TOP 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. गैंगस्टर की दुल्हन