छत्तीसगढ़ की 10 प्रमुख खबरों: 11 नवंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
छत्तीसगढ़ की 10 प्रमुख खबरों: 11 नवंबर 2025

1. दिल्ली ब्लास्ट के बाद छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट

भीड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग, सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक मॉनिटरिंग जारी है।

2. 13 साल की लड़की ने भाई-बहन को कुएं में धकेला

खैरागढ़ में खेलते-खेलते गायब हुए भाई-बहन को गुस्से में 13 साल की लड़की ने हत्या कर दिया।

3. कैंसर पीड़ित पत्नी के इलाज के लिए पति दर-दर भटक रहा

कबीरधाम में एक पति अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी को बाइक पर लेकर इलाज के लिए अस्पतालों और क्लीनिकों के चक्कर काट रहा है।

4. अमित बघेल को भगोड़ा घोषित, पुलिस ने मारे छापे

रायपुर में पुलिस ने अमित बघेल को भगोड़ा घोषित किया और सूचना देने पर 5 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया। परिचितों के घरों पर छापे मारे गए।

5. निगम की कार्रवाई रोकने भाजपा पार्षद ने मांगे 3 लाख

रायपुर में निर्माणाधीन मकान पर निगम की कार्रवाई रुकवाने के लिए भाजपा पार्षद ने 3 लाख की मांग की। पैसे न देने पर मकान तुड़वाने का आरोप है।

6. महतारी वंदन योजना में आधार जमा करने का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में 69.26 लाख महिलाओं को आधार जमा करना अनिवार्य है। वर्ना उनके खातों में योजना की रकम नहीं आएगी।

7. बिल्डर के गड्ढे में डूबने से दो भाइयों की मौत

रायपुर में सालभर पहले बेसमेंट बनाने के लिए खोदा गया गड्ढा अब खुशी को मातम में बदल गया। डूबने से दो भाइयों की मौत हो गई।

8. बिलासपुर रेलवे स्टेशन में हाई-अलर्ट सर्च अभियान

छत्तीसगढ़ में हाई-अलर्ट के तहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वाड के साथ सर्च अभियान चला। गाड़ियों और यात्रियों की जांच की गई।

9. नए एस्केलेटर का शुभारंभ, यात्रियों को मिली राहत

रायपुर के एक प्लेटफॉर्म पर एक महीने से बंद एस्केलेटर के स्थान पर नया एस्केलेटर शुरू किया गया, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली।

10. ITI संस्थानों में रोबोटिक्स और ऑटोमेशन की पढ़ाई

रायपुर में ITI संस्थानों में बदलाव की तैयारी है। अब हर साल 10 हजार युवा रोबोटिक्स और ऑटोमेशन सीखेंगे।

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को मिली रफ्तार, 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन

Mumbai Ahmedabad Bullet Train देश की बहुप्रतीक्षित मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को

Delhi Police Commissioner : अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, सतीश गोलचा की ली जगह

Delhi Police Commissioner : केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार

jaruvakheda theft case: जरुआखेड़ा में चोरी की वारदातों से दहशत, आधा दर्जन घरों को बनाया निशाना

रिपोर्टर-आदर्श दुबे jaruvakheda theft case सागर जिले के जरुआखेड़ा क्षेत्र में अज्ञात

UP Police Encounter: फिरोजाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 2 बदमाश ढेर

UP Police Encounter उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines: कांवड़ यात्रा में अनुशासन रखें, हुड़दंग से बचें: सीएम योगी

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

World’s Richest Temple: दुनिया का सबसे अमीर मंदिर: करोड़ों का चढ़ावा, दानदाताओं को मिलते हैं सोने-चांदी के सिक्के

World's Richest Temple आंध्र प्रदेश स्थित प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर दुनिया