,

तिल्दा : 24 घंटे में दूसरी हत्या से सनसनी, हाईवे किनारे खेत में मिला युवक का शव

Tilda: Sensation due to second murder in 24 hours, body of a young man found in a field on the side of the highway

स्थान: तिल्दा, रायपुर
तारीख: 1 मई 2025

राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा थाना क्षेत्र में महज 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। ताजा मामला बेमता गांव का है, जहां हाईवे किनारे खेत में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या की गई है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव के पास शराब की खाली बोतलें मिलने के कारण शराब पीने के दौरान विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्राइम सीन की जांच की जा रही है और आसपास के गांवों में मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

एक दिन पहले ही इसी थाना क्षेत्र में हुई एक अन्य हत्या के बाद यह दूसरी बड़ी वारदात है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है और जल्द खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…