टीकमगढ़: खाद की लाइन में खड़े किसान की मौत, यूरिया के लिए दो दिन से जूझ रहा था 50 वर्षीय अन्नदाता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
tikamgarh-farmer-dies-in-fertilizer-queue-urea-crisis

रिपोर्ट: ऋषभ जैन

टीकमगढ़: जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यूरिया खाद लेने के लिए लाइन में लगे एक किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने से जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक किसान पिछले दो दिनों से खाद लेने के लिए जूझ रहा था। यह पूरी घटना टीकमगढ़ शहर के बड़ौरा घाट स्थित सरकारी खाद वितरण केंद्र की है। कारी गांव निवासी 50 वर्षीय किसान जमुना कुशवाहा सोमवार सुबह से ही खाद लेने के लिए लंबी लाइन में लगे थे।

जमुना कुशवाहा के भाई छक्की लाल कुशवाहा ने बताया कि जमुना पिछले दो दिनों से खाद के लिए टीकमगढ़ आ रहे थे। आज वह घर से जल्दी, बिना कुछ खाए-पिए ही वितरण केंद्र पहुँच गए थे, ताकि उन्हें किसी तरह खाद मिल जाए। लाइन में खड़े रहने के दौरान जमुना कुशवाहा की तबीयत अचानक खराब होने लगी। उन्हें पहले पसीना आया और फिर उल्टियां शुरू हो गईं।

अस्पताल पहुंचने पर भी नहीं बचाए जा सके

मौके पर मौजूद पटवारी और नायब तहसीलदार ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल किसान जमुना कुशवाहा को जिला अस्पताल पहुँचाया। इस बीच, उनके परिजनों को भी सूचना दी गई, जो तुरंत अस्पताल पहुँचे हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद, इलाज के दौरान जमुना कुशवाहा की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। किसान की मौत ने एक बार फिर खाद वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

छक्की लाल कुशवाहा (मृतक का भाई) ने कहा कि “मेरे भाई खाद लेने के लिए दो दिन से टीकमगढ़ आ रहे थे। आज वो घर से जल्दी बिना कुछ खाये पिये ही खाद वितरण केंद्र पहुंच गए थे। वहीं लाइन में लगे लगे अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और उपचार दौरान उनकी मौत हो गई।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 1 मई 2026, शुक्रवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास

MPHeliTourism : एमपी में आसमान से आस्था का सफर, CM डॉ मोहन यादव ने की पहल

Report- Aakash Sen MPHeliTourism : आस्था, आध्यात्म और अद्भुत शिल्पकला का अनूठा

Bargi Dam Ccruise Accident : बरगी डैम में क्रूज हादसा, 4 की मौत; कई लोग लापता

रिपोर्ट-सोमनाथ मिश्रा Bargi Dam Ccruise Accident : तेज तूफान के बीच पर्यटकों

Khargone मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Khargone मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों प्रदेश की

Indore: जन्मदिन पर नए कपड़ों के लिए नहीं मिले 5 हजार, 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Indore इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई

New Delhi: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, संगठन और विकास पर चर्चा

New Delhi: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय