TIE Summit 2026: मध्यप्रदेश और राजस्थान के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के बेहतर अवसर: सीएम डॉ. यादव
report: suman
TIE Summit 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विमानतल पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आईटी सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।


मध्यप्रदेश भी सभी सेक्टर में विकास कार्यों को गति देते हुए भारत सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश और राजस्थान भाई-भाई हैं। दोनों राज्य अपनी साझा विरासत का संरक्षण करते हुए साझा विकास के लिए निरंतर प्रगतिशील हैं।

TIE Summit 2026: दोनों राज्यों के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देने पर जोर
तकनीक के इस समय में आईटी का विशेष महत्व है। इसके दृष्टिगत दोनों राज्यों में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलें, इस उद्देश्य से स्टार्ट-अप, इनोवेटर्स और उद्योगपतियों से संवाद के लिए जयपुर में टी.आई.ई. ग्लोबल समिट आयोजित की जा रही है। मध्यप्रदेश सरकार ने पड़ोसी राज्य राजस्थान के साथ वर्षों पुराने विवाद को खत्म कर पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को जयपुर विमानतल पर मीडिया से चर्चा में यह विचार व्यक्त किए।





