MP Highway Review: केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी की अध्यक्षता में म.प्र. के राष्ट्रीय राजमार्ग की परियोजनाओं की समीक्षा 5 जनवरी को दिल्ली में

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP Highway Review

MP Highway Review: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को नई गति प्रदान करने 5 जनवरी को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में बैठक होगी। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम परिसर में शाम 5 बजे होने वाली बैठक में मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा होगी। इससे केन्द्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय को और अधिक मजबूती मिलेगी। साथ ही आम नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक सड़क अवसंरचना उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

MP Highway Review

समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री राकेश सिंह, मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

MP Highway Review: राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विस्तार को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बैठक में मध्यप्रदेश में संचालित एवं प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी। विशेष रूप से वे परियोजनाएं जो भूमि अधिग्रहण, पर्यावरण एवं वन स्वीकृतियों अथवा अन्य कारणों से प्रभावित या लंबित हैं, उन पर विस्तार से चर्चा कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिससे निर्माण कार्यों को शीघ्र गति प्रदान की जा सके।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अंतर्गत 33 कार्य तथा राष्ट्रीय राजमार्ग (MoRTH-PWD) के अंतर्गत 28 कार्य प्रगतिरत हैं। इस प्रकार प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित कुल 61 परियोजनाएं वर्तमान में क्रियान्वयन की अवस्था में हैं।

MP Highway Review

समीक्षा बैठक में वार्षिक योजना 2025-26 के अंतर्गत प्रस्तावित एवं प्रगतिरत राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी, जिससे आगामी वित्तीय वर्ष में परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, गुणवत्ता नियंत्रण एवं समन्वित निगरानी को और सुदृढ़ किया जा सके।

MP Highway Review: राष्ट्रीय राजमार्ग विकास योजनाओं पर भी होगा विचार-विमर्श

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 9,300 किलोमीटर से अधिक है, जो राज्य की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विकास, पर्यटन विस्तार तथा सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बैठक में मध्यप्रदेश की भविष्य की राष्ट्रीय राजमार्ग विकास योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा, जिससे प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को और अधिक व्यापक, सुरक्षित एवं आधुनिक बनाया जा सके।

यह खबर भी पढ़ें: MP Top News: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें (05-01-2026)

- Advertisement -
Ad imageAd image

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार

Jamshedpur : संथाली छात्रों को ‘D ग्रेड’ मिलने पर बवाल; ओल चिकी लिपि के अपमान का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के 8वीं बोर्ड के

Bear Attack: कोरिया में भालू का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

Report by: Chandrakant Pargir Bear Attack: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक

SRH VS DC हैदराबाद में होंगी आमने- सामने, जानें पिच रिपोर्ट

SRH VS DC: Indian Premier League 2026 अब अपने पांचवें सप्ताह में

दादाजी के जाने से भावुक हुईं Aneet Padda, लिखा- ‘आप ही मेरा सच्चा प्यार थे’

Aneet Padda: मनोरंजन जगत की उभरती अभिनेत्री Anita Padda इन दिनों निजी