बांग्लादेश हिंसा: पुजारी की गिरफ्तारी के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
There will be a big demonstration tomorrow in Lucknow regarding the atrocities on Hindus in Bangladesh

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भारत में काफी रोष है। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से लगातार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। बांग्लादेश से कई हिंदू परिवारों पर हमले के मामले सामने आए है। ताज़ा विवाद इस्कॉन मंदिर के पुजारी की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ। जिसके बाद कई देशों ने इस मामले की निंदा की है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंसक घटनाओं को लेकर तमाम हिंदू संगठन आक्रोशित है। इसी कड़ी में लखनऊ में कल बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। लखनऊ विश्वविद्यालय से शुरु होकर हजरतगंज चौराहे तक यह प्रदर्शन होगा। लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में गायत्री परिवार, प्रजापति ईशवरीय ब्रह्माकुमारी संगठन समेत विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल, एबीवीपी, मजदूर संगठन, इस्कॉन मंदिर, जैन समाज बौद्ध समाज के लोग भी शामिल होंगे ।

अधिवक्ता परिषद भी होगी शामिल

भारत में कई राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठन बांग्लादेश में हो रही हिंसा को लेकर आक्रोशित है। कई संगठन मौखिक रूप से बांग्लादेश का विरोध कर चुके है साथ ही कई संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे है। लखनऊ में होने वाले विरोध प्रदर्शन में अधिवक्ता परिषद के लोग भी शामिल होंगे। साथ ही बीजेपी के बड़े नेता और संघ परिवार के लोग भी प्रदर्शन में शिरकत करेंगे। प्रदर्शन 2 बजे शुरू होगा। प्रदर्शन बांग्लादेश हिंदू रक्षा संघर्ष समिति के बैनर तले किया जाएगा

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित