एक्स में आई दिक्कत, सुबह लोगों ने की सर्विस डाउन होने की शिकायत, अब जाकर हुई ठीक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
X

सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म एक्स (X) की सर्विस बुधवार को डाउन हुई। सुबह से ही कई यूजर्स ने इसकी शिकायत की है। भारत समेत दुनिया भर के कई देशों के यूजर्स को इसकी सर्विस इस्तेमाल करने में दिक्कत आई। डाउनडिटेक्टर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एक्स की ग्लोबली सर्विस डाउन हुई है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक अब फिर से सर्विस सही हो गई हैं। ये समस्या क्यों आई इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
सुबह 9 बजे हुई समस्या
सुबह करीब 9 बजे तक कई शिकायतें आई जिसमें यूजर्स ने बताया कि एक्स में दिक्कत आ रही है। लोगों का कहना है कि एक्स यूज करने में Something Went wrong और Try Reloading जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। बता दें इससे पहले 26 अप्रैल को भी ऐसी ही समस्या देखने को मिली थी।

X के 33 करोड़ से ज्यादा यूजर
बता दें पहले इसका नाम ट्विटर था लेकिन एलन मस्क ने जब इसे खरीदा तो नाम और लोगो बदल दिया। अब इसे एक्स का नाम दिया गया है। दुनियाभर में X के करीब 33 करोड़ यूजर्स हैं। अमेरिका में 9.5 करोड़ और भारत में इसके 2.7 करोड़ यूजर्स है। हर रोज करीब 50 करोड़ पोस्ट किए जाते हैं। इसे जुलाई 2006 में लॉन्च किया गया था। 27 अक्टूबर 2022 को एलन मस्क ने इसे 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था। आज के हिसाब से ये रकम करीब 3.6 लाख करोड़ रुपए होती है।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल