UP Women Voters 2027 : यूपी चुनाव की लड़ाई, महिला वोट बैंक तक आई,बीजेपी को मिलेगी मजबूती, साथ निभाएगी मातृ शक्ति ?
UP Women Voters 2027 : उत्तर प्रदेश की राजनीति लंबे समय तक जातीय समीकरणों के इर्द-गिर्द घूमती रही है…चुनावी गणित बनाने के लिए सभी सियासी दल ब्राह्मण, ओबीसी, यादव, गैर-यादव, दलित और मुस्लिम वोटर्स को केंद्र में रखते हैं….लेकिन अब इस समीकरण को बदलने में महिला वोटर्स बड़ी ताकत के रूप में सामने आई है…पिछले कुछ चुनाव से हर पार्टी के निशाने पर महिलाओं का बड़ा वोट बैंक रहा है…क्योंकि महिलाएं चुनावी फैसलों में लगातार अहम भूमिका निभा रही हैं…ये सिर्फ एक राज्य की बात नहीं है, महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली जैसे राज्यों में आधी आबादी की ताकत लोगों ने देख ली है….इसी को देखते हुए सीएम योगी की सरकार ने पीएम पोषण योजना में यूपी के 3.54 लाख मिड-डे मील महिला रसोइयों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी है…रसोइयों को मिलने वाला 2 हजार रुपये का मानदेय बढ़ाकर तीन हजार कर दिया गया है..साथ ही उनको साल भर में पांच लाख रुपये का कैशलेस इलाज मिलेगा…
UP Women Voters 2027 : तीसरा दो लाख रुपये का सुरक्षा कवर मिलेगा और इनके अलावा परिधान के लिए 500 रुपये का भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है… 3.54 लाख रसोइयों में से 93 प्रतिशत महिलाए हैं..ऐसे में योगी सरकार के फैसले को बड़े राजनीतिक संदर्भ में देखा जा रहा है…जिसमें महिला वोटरों की बढ़ती अहमियत और उन्हें साधने की कोशिश की जा रही है….बीजेपी के लिए यह रणनीति नई नहीं है..इसके पहले उज्ज्वला, आवास, शौचालय, बैंक खाते, महिला सुरक्षा और दूसरी कल्याणकारी योजनाओं के जरिए बीजेपी लंबे वक्त से महिला लाभार्थियों तक पहुंच बनाने की कोशिश करती रही है…लेकिन अब जब विधानसभा चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है…तो पार्टी दूसरे राज्यों की तर्ज पर महिलाओं को सौगात पर सौगात देकर अपनी सियासी जमीन को और मजबूत कर रही है…


