,

Firozabad District Jail: रक्षाबंधन पर जिला कारागार में खास इंतजाम, बहनों की सुविधा के लिए बनाए गए दो हेल्प डेस्क

Firozabad District Jail

रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह

Firozabad District Jail रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए जिला कारागार प्रशासन ने बंदी भाइयों से मिलने और राखी बांधने आने वाली बहनों की सुविधा के लिए विशेष तैयारियां की हैं। जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बहनों को फ्रूटी और बिस्किट भी वितरित किए।

जेल के बाहर बनाए गए दो हेल्प डेस्क

Firozabad District Jail रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाओं के जेल पहुंचने की संभावना को देखते हुए मुख्य द्वार के बाहर बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही दो हेल्प डेस्क काउंटर बनाए गए हैं। यहां महिलाओं को मुलाकात से संबंधित जरूरी जानकारी देने के साथ उनकी सहायता की जाएगी।

बारिश से बचाव के लिए वाटरप्रूफ टेंट

Firozabad District Jail बारिश की संभावना को देखते हुए जेल परिसर में बहनों के लिए वाटरप्रूफ टेंट लगाए गए हैं। जेल प्रशासन का प्रयास है कि राखी बांधने आने वाली महिलाओं को मौसम की वजह से किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम

Firozabad District Jail जेल प्रशासन के अनुसार सुरक्षा कारणों से बाहर से जेल के अंदर केवल राखी ले जाने की अनुमति होगी। मिठाई की व्यवस्था जेल परिसर में ही की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Read this: Amaal Mallik ने अचानक क्यों लिया म्यूजिक से ब्रेक? अस्पताल के बेड से शेयर की तस्वीर, फैंस हुए परेशान

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…