बच्चे के अपरहण से शहर में आक्रोश, व्यापारी हुए एकजुट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

ग्वालियर: स्कूल बस पर 6 वर्षीय मासूम को छोड़ने निकली महिला से बाईक सवार दो बदमाश बच्चा छीनकर ले गए। बदमाशों ने घटना को अंजाम महिला की आंखों में मिर्ची का पाउडर झोंककर दिया। घटना के दौरान महिला ने बेटे को बचाने की भी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी और लड़खड़ाकर सड़क पर ही गिर गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अगुवा बच्चे के पिता गुड़ – शक्कर के थोक कारोबारी हैं, इसके चलते बाजार के व्यापारी एकजुट हो गए और घटना के विरोध में उन्होंने बाजार बंद किए जाने का ऐलान कर दिया है। वहीं मासूम के अपहरण की खबर मिलते ही पुलिस के आला अफसर और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए हैं। आईजी ग्वालियर ने बदमाशों के बारे में जानकारी देने वाले को तीस हजार रुपए का इनाम दिए जाने की घोषणा की है। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से पड़ताल में जुट गई है और बदमाशों को तलाशने की कोशिश कर रही है।
घटना ग्वालियर में मुरार थाना अंतर्गत सीपी कॉलोनी की है। बताया गया है कि यहां रहने वाले राहुल गुप्ता पेशे से गुड़ व शक्कर के थोक कारोबारी हैं और मुरार स्थित सदर बाजार से कारोबार करते हैं। गुरुवार सुबह यानी आज जब उनकी पत्नी 6 वर्षीय शिवाय गुप्ता को स्कूल जाने के लिए बस पर छोड़ने के लिए घर से निकली थीं। तभी बाईक सवार दो बदमाशों में से एक बदमाश उनके पास आया। महिला की आंखों में मिर्ची का पाउडर झोंका और शिवाय को छीनकर ले गया। इस दौरान कुछ ही दूरी पर बदमाश का दूसरा साथी बाईक स्टार्ट करके खड़ा था। इसके बाद बाईक सवार दोनों बदमाश बच्चे को लेकर मौके से भाग निकले। इससे पहले राहुल की पत्नी ने बच्चे को बदमाशों के चंगुल से बचाने की कोशिश भी की, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी और लड़खड़ा कर जमीन पर गिर गईं। इसके बाद उन्होंने मौके पर चीख पुकार की तो पति व आस पड़ोस में रहने वाले लोग आ गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना राहुल ने एसपी धर्मवीर सिंह और थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर आईजी अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी और एसपी धर्मवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इससे पहले शहर की नाकाबंदी करा दी गई। सदर बाजार के थोक व्यापारी के बेटे के अपहरण की सूचना मिलते ही साथी व्यापारियों का मौके पर जुटना शुरू हो गया। शहर में बढ़ते अपराध पर व्यापारियों ने चिंता जताई है और थोक कारोबारी के 6 साल के बेटे को दिनदहाड़े अगुवा किए जाने के विरोध में बाजार बंद करने का ऐलान कर दिया है। इतना ही नहीं चेतावनी दी है अगर जल्दी ही बच्चे को सकुशल सुपुद्र नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। वहीं पीड़ित परिवार से घटनाक्रम के बारे में जानकारी लेने के बाद आईजी ग्वालियर अरविंद सक्सेना ने अपहरणकर्ताओं के बारे में जानकारी देने वाले को तीस हजार का इनाम दिए जाने की घोषणा की है।

दिवे आगार में 13 साल बाद बैलगाडी दौड़ का आयोजन: यह भी पढ़े

तेलंगाना सरकार बड़ा निर्णय: रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को 1 घंटे की छुट्टी, बीजेपी ने उठाए सवाल

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा) से मारपीट, एसआई निलंबित

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा)

Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए गबन के आरोपी

By : कुलदीप सैनी Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करें: डिप्टी सीएम

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,