विदिशा में खाद को लेकर हाहाकार, किसानों की लंबी कतारें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Ram Yadav

विदिशा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र में खाद की भारी किल्लत से किसान परेशान हैं। गंजबासौदा-त्योंदा मार्ग स्थित वेयरहाउस पर खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

किसानों की बेबसी

  • सुबह से लेकर दोपहर तक किसान लाइन में लगे रहे।
  • तेज गर्मी और उमस के बीच कई किसान भूखे-प्यासे खाद का इंतजार करते रहे।
  • किसानों का कहना है कि मांग के मुताबिक खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

सरकार के दावों पर सवाल

हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के कृषि मंत्री ने कहा था कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है।
लेकिन विदिशा की तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। किसानों की भारी भीड़ इस दावे पर सवाल खड़े कर रही है।

किसानों का आरोप

  • वेयरहाउस पर उन्हें जरूरत से कम खाद मिल रही है।
  • बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद पूरा स्टॉक नहीं मिल पा रहा।
  • किसान नेताओं का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो खेती प्रभावित होगी।