काँकेर के पलेवा धान उपार्जन केंद्र में 10 दिन से नहीं हो रही खरीदी, किसानों में बढ़ी परेशानी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
काँकेर के पलेवा धान उपार्जन केंद्र में 10 दिन से नहीं हो रही खरीदी, किसानों में बढ़ी परेशानी

Reporter: Prashant Joshi, Edit By: Mohit Jain

काँकेर जिले के चारामा ब्लॉक के ग्राम पलेवा में किसानों के लिए धान बिक्री एक बड़ी चुनौती बन गई है। प्रदेश में 15 नवंबर से सरकारी धान खरीदी शुरू हो चुकी है, लेकिन पलेवा के धान उपार्जन केंद्र में अब तक खरीदी शुरू नहीं हुई है। हड़ताल पर गए प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर अब अपने काम पर लौट चुके हैं और अधिकांश जिलों में धान की खरीदी सामान्य रूप से चल रही है, लेकिन पलेवा केंद्र 10 दिनों से बंद पड़ा है।

किसान रोज़ धान बेचने के लिए उपार्जन केंद्र पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी है। केंद्र में न तौल का इंतजाम है और न ही खरीदी के लिए स्टाफ मौजूद है। कई किसानों ने बताया कि वे बार-बार केंद्र का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खरीदी प्रक्रिया शुरू नहीं हो रही है। इस वजह से किसानों को अपनी फसल के समय पर बेचने में कठिनाई हो रही है।

यह खबर बी पढ़ें: बेमेतरा: स्वामी विवेकानंद स्टेडियम किराये पर देकर अव्यवस्था की भेंट चढ़ा, बच्चे खुद कर रहे सफ़ाई-जिम्मेदार कौन?

स्थानीय किसानों का कहना है कि केंद्र की लापरवाही और देरी से उनकी मेहनत और पैसों को नुकसान हो सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप करने और पलेवा उपार्जन केंद्र को चालू कराने की मांग की है। किसान चाहते हैं कि प्रभारी और स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और धान खरीदी जल्द से जल्द शुरू हो, ताकि फसल समय पर खरीदी जा सके और उन्हें राहत मिल सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Narendra Modi: किसानों ने पीएम मोदी के 4399 दिन के कार्यकाल का मनाया उत्सव, अनाज से बनाई रंगोली

Narendra Modi : किसानों ने बनाई अनोखी रंगोली, प्रधानमंत्री के 12 साल

Haridwar में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर बवाल, व्यापारियों और नगर निगम के बीच बढ़ा टकराव

Haridwar: चारधाम यात्रा और आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के बीच हरिद्वार

Bhairamgarh Administrative Chaupal: ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने अधिकारी खुद पहुंचे नदी पार

Bhairamgarh Administrative Chaupal: कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों का गांव दौरा, ग्रामीणों में

Gold Silver Price Today: 10 दिन में चांदी ₹27 हजार सस्ती, सोना भी ₹8 हजार टूटा; जानिए ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच

Hardik Pandya को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर

Hardik Pandya: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज शुरू होने से पहले

Ambikapur Road Accident: भीठीकला के पास तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, युवक की मौत

Ambikapur Road Accident: भीठीकला बना फिर हादसों का ब्लैक स्पॉट Ambikapur Road

Rajya Sabha Election: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, सीएम डॉ. मोहन बोले- आत्ममंथन करे कांग्रेस

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन

तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक Bharathiraja का निधन, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Bharathiraja: भारतीय सिनेमा, विशेषकर तमिल फिल्म उद्योग के लिए बुधवार का दिन

TMC में बढ़ा सियासी संकट, सांसदों की नाराजगी के बीच दिल्ली कार्यालय पर भी मंडराया खतरा

TMC: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) इन दिनों लगातार राजनीतिक