,

भोपाल में डिप्टी कलेक्टर के घर चोरी: 11 लाख का सोना, चांदी और कीमती घड़ियां ले गए चोर, चार इमली इलाके में वारदात

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल : प्रतिष्ठित चार इमली क्षेत्र में स्थित डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह वामनकर के सरकारी आवास से लाखों रुपये के जेवर और कीमती सामान चोरी हो गया। अलका सिंह अपने पति के इलाज के लिए केरल गई हुई थीं, इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोरी में लगभग 10 तोले सोना, 250 ग्राम चांदी की पायजेब, महंगी घड़ियों का कलेक्शन और अन्य सामान शामिल है। चोरी की कुल कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी जा रही है।

हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार, अलका सिंह 3 नवंबर को अपने पति मिथलेश वामनकर का इलाज कराने केरल गई थीं। सोमवार दोपहर जब वे लौटीं, तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी और सोने-चांदी के जेवर व घड़ियां गायब थीं।

सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं, हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

टीआई संजीव चौकसे ने बताया कि चोरी के समय मकान में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था और घर पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से