,

डिजिटल मीडिया सेंटर से पूरी दुनिया तक पहुंचेगी महाकुम्भ की महागाथा

The great story of Mahakumbh will reach the whole world through digital media center.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को महाकुम्भनगर में डिजिटल मीडिया सेंटर का भी उद्घाटन किया। उन्होंने मीडिया सेंटर का अवलोकन भी किया और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मीडिया सेंटर में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह डिजिटल मीडिया सेंटर 45 दिन तक चलने वाले महाकुम्भ की महागाथा को पूरी दुनिया में प्रसारित करने के लिए एक उत्कृष्ट केंद्र बनेगा। यहां सूचनाओं को संकलित करने, उन्हें प्रसारित करने के लिए वर्ल्ड क्लास की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। यह महाकुम्भ के लिए पूरी दुनिया से आ रहे श्रद्धालुओं की सूचनाओं का भी प्रमुख केंद्र होगा। इसके माध्यम से डबल इंजन की सरकार द्वारा महाकुम्भ में श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं,व्यवस्थाओं और सुरक्षा से संबंधित जानकारी लोगों तक पहुंचेगी और महाकुम्भ की एक सकारात्मक छवि उभरकर सामने आएगी। यह सेंटर न सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारियों का प्रमुख स्रोत बनेगा, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया जगत के संवाददाताओं और छायाकारों के लिए भी सुविधाजनक होगा। मीडिया सेंटर में स्थापित खास डिजिटल सेल्फी पॉइंट पर मुख्यमंत्री ने सेल्फी भी ली।

हाईली प्रोफेशनल कैमरों से दिखेगा महाकुम्भ का जीवंत दृश्य
डिजिटल मीडिया सेंटर में करोड़ों रुपए की लागत से हाई रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से प्रसारित होने वाली सूचनाओं के माध्यम से दर्शक महाकुम्भ के आयोजन का वास्तविक अनुभव ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त, मीडिया सेंटर में एक विशेष पॉडकास्ट रूम भी बनाया गया है। यह पॉडकास्ट रूम महाकुम्भ से संबंधित चर्चा का केंद्र बिंदु होंगा। यहां विशेषज्ञ विभिन्न मीडिया माध्यमों से महाकुम्भ के महत्व, आयोजन की प्रक्रिया और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर जानकारी साझा कर सकेंगे।

कॉन्फ्रेंस रूम और अन्य सुविधाएं
डिजिटल मीडिया सेंटर में एक अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम भी है, जिसमें मुख्यमंत्री, मंत्रीगण एवं अन्य विशिष्टजन मीडिया प्रतिनिधियों के जरिए लोगों तक अपनी बात पहुंचा सकेंगे। इसके अलावा, पीसीआर रूम में दो बड़ी और दो छोटी स्क्रीन स्थापित की गई हैं, जो लाइव फीडिंग के माध्यम से महाकुम्भ की कवरेज करेंगे। पीसीआर रूम के माध्यम से प्रेस कॉन्फ्रेंस, स्टूडियो और पॉडकास्ट की लाइव फीडिंग भी यूट्यूब, वॉट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

ब्रॉडकास्ट कैमरा और अपलिंक की सुविधा
इस मीडिया सेंटर में ब्रॉडकास्ट कैमरा और अपलिंक की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि लाइव प्रसारण का कार्य बिना किसी तकनीकी समस्या के आसानी से किया जा सके। इसके साथ ही पचास-पचास लाख रुपए के लेंस वाले कैमरे भी लगाए गए हैं, जो महाकुम्भ के हर दृश्य को उच्च गुणवत्ता में रिकॉर्ड करेंगे।

विशेष सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था
मीडिया सेंटर में वीआईपी लाउंज, डबल बेड वाले आरामदायक रूम और 56 लोगों के एक साथ बैठने की क्षमता वाला विशेष कैफेटेरिया भी होगा। इसके अलावा प्रेस ब्रीफिंग के लिए 400 लोगों के एक साथ बैठने की सुविधा और वर्क स्टेशन पर 65 से ज्यादा कंप्यूटर भी लगाए गए हैं।

सिक्योरिटी की विशेष व्यवस्था
मीडिया सेंटर में एंट्री और एग्जिट के लिए चार बड़े दरवाजे बनाए गए हैं और सिक्योरिटी की भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि सभी मीडिया कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। एंट्री करते ही एक सूचना डेस्क बनाई गई है, जहां सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध रहेगी।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…