,

युवती ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान

The girl tried to commit suicide, but her life was saved due to the alertness of the people

रिपोर्टर: वैभव चौधरी

धमतरी – रुद्री बैराज की मुख्य नहर में आज एक युवती द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने की सनसनीखेज घटना सामने आई। बालोद जिले की रहने वाली इस युवती ने पारिवारिक कारणों से नहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता और तत्परता से उसकी जान बचा ली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही रुद्री थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवती को थाने लाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में युवती ने बताया कि वह पारिवारिक तनाव से परेशान थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

पुलिस फिलहाल युवती के परिजनों से संपर्क कर रही है और मामले की जांच की जा रही है। थाने में युवती की काउंसलिंग की जा रही है ताकि वह मानसिक रूप से स्थिर हो सके।

स्थानीय लोगों की सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता ने आज एक जीवन बचाया, जो समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मानसिक तनाव या पारिवारिक समस्याओं का हल आत्महत्या नहीं है — जरूरत हो तो मदद मांगने में हिचकें नहीं।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…