,

The first Monday of Sawan: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे मंदिर

The first Monday of Sawan

Report: Anmol

The first Monday of Sawan सावन माह के प्रथम सोमवार पर क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त गंगा जल लेकर पदयात्रा करते हुए मंदिरों में पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल, फल और दूध अर्पित कर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंज उठे।

The first Monday of Sawan मंदिरों में दिखा भक्ति का उत्साह, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करते नजर आए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा और मंदिरों के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। भक्तों ने शांतिपूर्वक दर्शन कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की।

The first Monday of Sawan बोधेश्वर मंदिर में भंडारा और प्रसाद वितरण का आयोजन

बांगरमऊ के प्रसिद्ध बोधेश्वर मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। बोधेश्वर सेवा समिति द्वारा भगवान शिव का आकर्षक श्रृंगार किया गया और श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। वहीं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बाला राव गुप्ता द्वारा मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Read this: Guna Theft: गुना में बड़ी चोरी: लोहे की खिड़की काटकर तिजोरी ले उड़े बदमाश, साढ़े 4 करोड़ की चोरी का दावा

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…