राजघराने की बेटी, जो बनी शम्मी कपूर की दूसरी पत्नी, क्यों लिया था मां न बनने का फैसला?

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बॉलीवुड के कपूर परिवार का नाम हिंदी सिनेमा में खास स्थान रखता है। इस परिवार ने कई दिग्गज कलाकार फिल्म इंडस्ट्री को दिए हैं, जिनमें राज कपूर, शशि कपूर, ऋषि कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन्हीं में से एक थे शम्मी कपूर, जिन्होंने अपने जमाने में इंडस्ट्री पर राज किया।

शम्मी कपूर ने मशहूर अभिनेत्री गीता बाली से विवाह किया था। दोनों का वैवाहिक जीवन बेहद खुशहाल था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। गीता बाली का अचानक बीमारी के चलते निधन हो गया, जिससे शम्मी कपूर पूरी तरह से टूट गए थे। इस त्रासदी ने न केवल उन्हें बल्कि उनके बच्चों आदित्य और कंचन को भी गहरे सदमे में डाल दिया।

नीला देवी की जिंदगी में एंट्री

गीता बाली के निधन के कुछ वर्ष बाद, परिवार के आग्रह पर शम्मी कपूर ने एक नई शुरुआत करते हुए नीला देवी से विवाह किया। नीला देवी गुजरात के राजघराने से संबंध रखती थीं और उनका परिवार भावनगर रियासत का हिस्सा रहा था। वर्ष 1969 में शम्मी कपूर और नीला देवी ने विवाह बंधन में बंधकर एक नई जिंदगी की शुरुआत की।

नीला देवी का बड़ा त्याग

शादी के बाद नीला देवी और शम्मी कपूर की अपनी कोई संतान नहीं हुई। दरअसल, नीला देवी ने खुद यह निर्णय लिया था कि वह मां नहीं बनेंगी। उन्होंने यह बलिदान शम्मी कपूर के बच्चों आदित्य और कंचन के लिए दिया था। नीला देवी को लगा कि अगर उनके खुद के बच्चे होंगे तो वह गीता बाली के बच्चों को वह पूर्ण प्यार नहीं दे पाएंगी जिसकी उन्हें जरूरत थी। इसलिए उन्होंने हमेशा के लिए मां न बनने का संकल्प लिया और उस पर अडिग रहीं।

सौतेली मां से भी बढ़कर थीं नीला देवी

शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने एक साक्षात्कार में नीला देवी के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए कहा था कि नीला देवी ने उनके जीवन में एक सच्ची मां की तरह स्थान ग्रहण किया। उन्होंने न केवल एक पत्नी के तौर पर शम्मी कपूर का संबल बनकर साथ दिया, बल्कि आदित्य और कंचन की भी दिल से परवरिश की। हालांकि आदित्य ने यह भी स्वीकार किया कि उनकी अपनी मां गीता बाली की कमी हमेशा बनी रही।

गीता बाली और शम्मी कपूर की प्रेम कहानी

बता दें, शम्मी कपूर और गीता बाली ने 1955 में प्रेम विवाह किया था। इस रिश्ते से उन्हें दो संतानें, आदित्य और कंचन, प्राप्त हुईं। लेकिन 1965 में लंबी बीमारी के बाद गीता बाली का निधन हो गया। इसके चार साल बाद शम्मी कपूर ने नीला देवी से विवाह किया, जिन्होंने न केवल एक पत्नी का बल्कि एक मां का भी फर्ज निभाया।

परशुराम जयंती पर बनाएं ये 7 अनोखे प्रसाद और जानिए उनके वैज्ञानिक फायदे…यह भी पढ़े

Leave a comment

तहव्वुर राणा की हिरासत 12 दिन के लिए बढ़ी, एनआईए कोर्ट का आदेश

BY: Yoganand Shrivastva नई दिल्ली: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर

मशहूर रैपर वेदान गांजे के साथ गिरफ्तार, आबकारी विभाग ने फ्लैट पर मारा छापा

BY: Yoganand Shrivastva केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे

पानी की तलाश में जंगल से भटकी मादा हिरण, ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा

स्थान: ग्राम कुसुमघटा, पांडातराई वन परिक्षेत्र कवर्धा जिले के पांडातराई वन परिक्षेत्र

छुरा स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत

परिजनों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग रिपोर्टर: लोकेश्वर सिन्हा लोकेशन: गरियाबंद

तुर्की ने भारत को किया निराश, पाकिस्तान को भेजा हथियारों का बड़ा जखीरा

BY: Yoganand Shrivastva भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल

कोरबा : मौसम का मिजाज़ बदला, तेज बारिश और ओलावृष्टि से मिली राहत

बारिश से फसलों को हुआ नुकसान स्थान: कोरबा | संवाददाता: उमेश डहरिया

कोंडागांव: सखी सेंटर की केंद्र प्रशासक पर अभद्रता और रुपए मांगने का गंभीर आरोप

जिला प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश स्थान: कोंडागांव | संवाददाता: अमरेश

स्वच्छता में गिरती चमक: 27वें स्थान पर पहुंचा अंबिकापुर

अंबिकापुर को फिर से नंबर वन बनने की चुनौती स्थान: अंबिकापुर |

रायगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ में आज पंजीयन कार्यालय रहेंगे बंद

नागरिकों से सहयोग की अपील रायगढ़। सोमवार, 28 अप्रैल 2025 — रायगढ़

Alappuzha Gymkhana बनी 2025 की दूसरी सबसे मुनाफेदार मलयालम फिल्म!

28 अप्रैल, 2025 – मलयालम की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म अलाप्पुझा जिमखाना ने

Chetak 3503 – लंबी दूरी के लिए बढ़िया ई-स्कूटर

अब पेश है नया Chetak 3503 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और

यूपी में शिक्षा का हाल: मदरसा छात्र नहीं लिख पाए अंग्रेजी में नाम!

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक मदरसे के निरीक्षण में चौंकाने

कनाडा चुनाव 2025: लाइव परिणाम और ऑनलाइन कहाँ देखें

2025 का कनाडा संघीय चुनाव आ गया है, और लाखों लोग यह

पाकिस्तान के परमाणु बम: कौन दबाता है ‘लाल बटन’ और कितनी है ताकत?

पाकिस्तान का परमाणु शस्त्रागार वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय है, खासकर

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए आवेदन कब और कैसे करें? 2025 की सम्पूर्ण जानकारी

कैलाश मानसरोवर यात्रा, हिंदू धर्म के सबसे पवित्र तीर्थयात्राओं में से एक,

भोपाल का काला राज़: फरहान गैंग के चौंकाने वाले ब्लैकमेल कांड का पर्दाफाश

भोपाल पुलिस ने एक चौंकाने वाले अपराध का खुलासा किया है, जिसमें

काव्या मारन की कहानी: IPL सनराइजर्स की मालिक और वायरल रिएक्शन स्टार

काव्या मारन कौन हैं?काव्या मारन एक मशहूर बिजनेसवुमन और IPL की सनराइजर्स

भारत सरकार का नया ऐप ‘सचेत’ – आपदा से पहले मिलेगी सचेतक चेतावनी!

27 अप्रैल को 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

तमिलनाडु सियासी भूचाल: दो मंत्रियों का एक साथ इस्तीफा, अन्नामलाई ने DMK पर कसा तंज!

चेन्नई, 28 अप्रैल 2025 – तमिलनाडु सरकार में बड़ा राजनीतिक भूचाल आया है,

IPL 2025: ऋषभ पंत की बल्लेबाजी का रहस्य, क्यों नहीं चल रहा 27 करोड़ का दांव?

क्यों चर्चा में है ऋषभ पंत का IPL 2025 प्रदर्शन? लखनऊ सुपर

पांच नन्हे पंजे: कूनो में चीतों की नई गाथा

क्या आपने कभी सोचा है कि भारत में एक दिन फिर से