,

धर्म परिवर्तन से इनकार पर हमला करने वाले आरोपी की गंगा नदी में मिली लाश

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में धर्म परिवर्तन को लेकर युवती पर ब्लेड से जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी का शव गंगा नदी से बरामद हुआ है। यह मामला कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेशगंज इलाके का है, जहां कुछ दिन पहले युवती पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन अब उसकी मौत की खबर सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अब्दुल उर्फ सैफ 5 दिसंबर से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी और कई इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया गया। इसी बीच मंगलवार को उसका शव गंगा नदी में उतराता हुआ मिला। प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, परिजनों द्वारा शिनाख्त के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

आरोपी पर घोषित था इनाम
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसकी तलाश में रामबाग, कुरैशनगर और आसपास के कई मोहल्लों में पुलिस द्वारा सघन तलाशी ली जा रही थी। गिरफ्तारी में देरी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली थी और पीड़िता के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया था।

क्या था पूरा मामला
पिछले सप्ताह गणेशगंज इलाके में एक युवक ने घर में घुसकर युवती पर ब्लेड से हमला कर दिया था। आरोप है कि युवक ने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया था, जिसे उसने ठुकरा दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे पहले जिला अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया था। डॉक्टरों के अनुसार अब उसकी हालत स्थिर है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे को करीब एक साल से जानते थे और पहले उनके बीच दोस्ती थी, लेकिन समय के साथ रिश्तों में तनाव बढ़ गया था। इसी तनाव के चलते यह खौफनाक वारदात हुई।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की