Telibandha Flyover Repair: स्वदेश न्यूज़ की खबर का असर, तेलीबांधा फ्लाईओवर के नीचे लटक रही मेटल शीट की हुई मरम्मत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Telibandha Flyover Repair

Telibandha Flyover Repair: खबर प्रसारित होते ही हरकत में आया प्रशासन, नगर निगम ने शुरू कराया काम

Telibandha Flyover Repair: रायपुर के तेलीबांधा फ्लाईओवर के नीचे अधर में लटक रही मेटल शीट को लेकर स्वदेश न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से खबर दिखाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। नगर निगम जोन 3 की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल मरम्मत कार्य कराया।

फ्लाईओवर के नीचे लटक रही मेटल शीट किसी भी समय गिर सकती थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान को बड़ा खतरा था। खबर के माध्यम से जिम्मेदार अधिकारियों को पहले ही संभावित हादसे के प्रति सचेत किया गया था।

Telibandha Flyover Repair: गंभीर हादसे की आशंका टली, लोगों ने प्रशासनिक कार्रवाई पर जताई राहत

समय रहते मरम्मत कार्य होने से एक बड़े हादसे की संभावना टल गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई पर राहत जताई और कहा कि मीडिया की सक्रियता के कारण समस्या का जल्द समाधान हो पाया।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने।

read also: Twisha Sharma की मौत से सदमे में इंडस्ट्री, को-स्टार का बड़ा खुलासा

- Advertisement -
Ad imageAd image

धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य पर नहीं होगी खरीदी

Agritech Registration: धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य