टिहरी: सलालम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंची मंत्री रेखा आर्या

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Tehri: Minister Rekha Arya arrived to encourage players in slalom competition

टिहरी: गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या पौड़ी जनपद के फूल चट्टी में आयोजित हो रही एक्सट्रीम सलालम प्रतियोगिताओं के फाइनल और सेमीफाइनल मैच मे खेल रहे उत्तराखंड के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंची। खेल मंत्री ने एक्सट्रीम सलालम और बीच वॉलीबॉल के पदक विजेताओं को पदक वितरित किए।

इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मां गंगा की कल कल करती लहरों के बीच तेज प्रवाह की चुनौतियों से जूझते खिलाड़ियों के कौशल को देखना बहुत रोमांचक अनुभव रहा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने एक्सट्रीम सलालम की के-1 मैनस् फाइनल इवेंट में जनपद टिहरी निवासी अमित थापा को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी।

इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने टिहरी जनपद के शिवपुरी में आयोजित हो रहे बीच वालीबॉल इवेंट के पदक विजेताओं को मेडल प्रदान किए और उन्हें उनके शानदार खेल और जीत के लिए बधाई दी।

यहां खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड ने इन खेलों के आयोजन में अतिथि देवो भवः के भाव को सही अर्थों में चरितार्थ करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि एक खेल मंत्री के तौर पर मुझे खुशी है कि हमारे मेहमान देवभूमि से खुशनुमा यादें लेकर लौट रहे हैं।

शीर्ष 10: छिपा सच: बीबीसी पर जुर्माना, मणिपुर में खामोशी का राज

Dumka: आसनबनी में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, तीन की हालत गंभीर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka । दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत

Integrated Healthcare System को मजबूत बनाएगा पारंपरिक और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान का समन्वय- डॉ. ए.के. द्विवेदी

Integrated Healthcare System: “नॉर्थ-ईस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड होम्योपैथी संस्थान (एनईआईएएच)” में

Medicine Investment Fraud: मेडिसिन कंपनी में निवेश के नाम पर 12.50 लाख की ठगी

Medicine Investment Fraud: खैरागढ़। मेडिसिन कंपनी में पैसा लगाकर कम समय में

Fake Appointment Letter Scam: राज्य शिक्षा आयोग के नकली पत्र से सालों तक नौकरी

Fake Appointment Letter Scam: खैरागढ़ जिले में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक