BY: Yoganand Shrivastva
इंदौर: दिल्ली से इंदौर आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्स-1104) को शुक्रवार सुबह इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में कुल 161 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार, विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सुबह 09:54 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
उड़ान और आपातकालीन व्यवस्था
फ्लाइट सुबह 8:28 बजे दिल्ली से रवाना हुई थी, जबकि इंदौर पहुंचने का समय 8:15 बजे तय था। जैसे ही इंजन में खराबी आई, पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया। एयरपोर्ट पर रेस्क्यू टीम, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस तैनात कर दी गई।
सुरक्षित लैंडिंग और जांच
पायलट ने विमान को सुंदर तरीके से 9:51 बजे रनवे-02 पर उतारा। विमान फिलहाल वहीं खड़ा है और इंजीनियरिंग टीम इसकी जांच कर रही है।
पिछली घटना
31 अगस्त को भी दिल्ली-इंदौर मार्ग पर एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2913 में टेकऑफ के तुरंत बाद दाहिने इंजन में आग लग गई थी। पायलट ने इंजन बंद कर सुरक्षित लैंडिंग कराई थी।





