,

शिक्षक दिवस: शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह द्वारा स्वदेश न्यूज की स्मारिका का विमोचन

Teachers' Day: Education Minister Rao Uday Pratap Singh releases souvenir of Swadesh News


स्वदेश न्यूज के ‘शानदार 10 साल’, ‘संकल्प राष्ट्रवाद का’ स्मारिका
नई शिक्षा नीति पर आधारित स्मारिका ‘विरासत से विकास’

भोपाल: मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने स्वदेश न्यूज द्वारा प्रकाशित ‘विरासत से विकास’ एवं ‘संकल्प राष्ट्रवाद का’ स्मारिका की सराहना की है। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने दोनों स्मारिकाओं का विमोचन कर उनका अवलोकन किया। स्वदेश न्यूज के चैनल हेड आर. पी. श्रीवास्तव ने शिक्षा मंत्री को दोनों स्मारिकाएँ भेंट कीं। ‘विरासत से विकास’ स्मारिका नई शिक्षा नीति पर आधारित है। इस स्मारिका में प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के कुलगुरूओं के लेख प्रकाशित किए गए हैं।

ये स्मारिका न केवल मीडिया की रचनात्मकता को दर्शाती है बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य भी करती है। इसके साथ ही स्वदेश न्यूज के शानदार 10 साल, ‘संकल्प राष्ट्रवाद का’ स्मारिका में पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई देश की समृद्धि और प्रगति को आलेखों के माध्यम से विस्तार से दर्शाया गया है। इस अवसर पर स्वदेश न्यूज के इनपुट हेड अजय निगम भी मौजूद थे। स्वदेश न्यूज ने पिछले 10 वर्षों में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के साथ सनातन, राष्ट्रवाद, समाज और विकास जैसे विषयों को केंद्र में रखकर चैनल रचनात्मक पत्रकारिता का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बढ़ेगी CRPF की ताकत, FPV कामिकेज ड्रोन खरीदने की तैयारी

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमताओं को…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…