T20WORDCUP2026 : डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत, अफगानिस्तान 24 रन के लक्ष्य से चूका

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
T20WORDCUP2026

T20WORDCUP2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में दर्शकों को ऐसा रोमांच देखने को मिला, जो टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार दर्ज हुआ। ग्रुप-डी के इस मैच में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला टाई रहा, जिसके बाद नतीजा निकालने के लिए डबल सुपर ओवर खेला गया। अंततः साउथ अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में बाजी मार ली।

T20WORDCUP2026 : दूसरे सुपर ओवर में बना मुकाबला दिलचस्प

पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 17-17 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर स्कोर बराबर किया और मैच दूसरे सुपर ओवर तक पहुंच गया।

दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने 6 गेंदों पर 23 रन ठोक दिए। डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स ने मिलकर तीन बड़े छक्के लगाए और अफगानिस्तान को 24 रन का लक्ष्य दिया।

जवाब में अफगानिस्तान की शुरुआत झटका देने वाली रही। दूसरी ही गेंद पर मोहम्मद नबी आउट हो गए। इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने केशव महाराज की गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़कर मुकाबले में जान डाल दी। लेकिन आखिरी गेंद पर उनका विकेट गिर गया और टीम 19 रन ही बना सकी। इस तरह साउथ अफ्रीका ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

T20WORDCUP2026 : आखिरी ओवर में पलटा था मैच

नियमित समय में भी मुकाबला बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। अफगानिस्तान को अंतिम ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। पहली गेंद नो-बॉल रही, जिस पर कैच हुआ लेकिन बल्लेबाज आउट नहीं हुए। फ्री-हिट और वाइड के कारण दबाव साउथ अफ्रीका पर आ गया।

19.2 ओवर में नूर अहमद ने छक्का लगाकर मैच अफगानिस्तान की ओर झुका दिया। आखिरी चार गेंदों में पांच रन चाहिए थे। एक और नो-बॉल ने समीकरण आसान कर दिया। अंतिम तीन गेंदों में सिर्फ दो रन की दरकार थी।

निर्णायक पल तब आया जब नूर अहमद ने लंबा शॉट खेलकर आसान दो रन का मौका बनाया। दूसरे रन के दौरान फजलहक फारूकी क्रीज तक समय पर नहीं पहुंच सके। कगिसो रबाडा ने तेजी से गेंद पकड़कर स्टंप्स उड़ा दिए। रिप्ले में फारूकी का बल्ला हवा में दिखा और उन्हें रन आउट करार दिया गया। यहीं से मैच सुपर ओवर में चला गया।

T20WORDCUP2026 : दोनों टीमों ने बनाए थे 187-187 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 187 रन बनाए। रायन रिकेल्टन (61) और क्विंटन डी कॉक (59) ने अर्धशतक जड़े, जबकि डेविड मिलर 20 रन बनाकर नाबाद लौटे। अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने तीन विकेट लिए, राशिद खान को दो सफलताएं मिलीं।

T20WORDCUP2026 : जवाब में अफगानिस्तान ने भी 187 रन बनाकर मैच बराबरी पर खत्म किया। आखिरी ओवर में रन आउट ने मैच की दिशा बदल दी और मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। यह मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे यादगार मैचों में शामिल हो गया, जहां डबल सुपर ओवर ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।

Read More : भारत-पाक मैच विवाद पर नया मोड़, PCB बोला- सीरीज खेलने की बात कहना ICC का झूठ

CGCabinet Meeting : बजट प्रस्ताव को मंजूरी, किसानों को होली से पहले सौगात, जानिए, साय कैबिनेट के अहम फैसले

CGCabinet Meeting : रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी

Vrindavan: खुशियां बदलीं खौफ में! ‘ग्रीन बड’ होटल के उद्घाटन समारोह में लगी भीषण आग, मची भगदड़

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Vrindavan मथुरा (वृंदावन): धर्म नगरी वृंदावन के 'ग्रीन बड'

Lifestyle : घर पर बनाएं एलोवेरा नेचुरल कंडीशनर: रूखे और बेजान बालों को मिलेगी नई चमक और मजबूती

Lifestyle केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स, बढ़ता प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण

New Delhi : 12 फरवरी ‘भारत बंद’ अलर्ट: बैंक, स्कूल और बाजार पर क्या होगा असर? जानें अपनी जरूरत की हर बात

New Delhi विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने अपनी मांगों

Morena : शादी की खुशियों में पड़ा खलल: बारात के दरवाजे पर दूल्हे के भाई से 4 लाख की लूट

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक