खैरागढ़ से ‘सूर्य रथ’ रवाना, घर-घर पहुंचेगा मुफ्त बिजली योजना का संदेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
'Surya Rath' departs from Khairagarh, message of free electricity scheme will reach every home

रिपोर्ट : लक्की भोंडेकर

खैरागढ़ जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रचार-प्रसार अब ‘सूर्य रथ’ के माध्यम से किया जाएगा। जिला कार्यालय परिसर से इस विशेष रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

ग्रामीण और शहरी इलाकों में पहुंचेगा संदेश

यह ‘सूर्य रथ’ जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में भ्रमण करेगा और लोगों को रूफटॉप सोलर प्लांट, सब्सिडी और वित्तीय लाभ से जुड़ी विस्तृत जानकारी देगा। इसके जरिए लोगों को बताया जाएगा कि योजना से वे कैसे मुफ्त बिजली का लाभ उठा सकते हैं।

अब तक 335 आवेदकों को मंजूरी

अधिकारियों के अनुसार अब तक जिले में 340 उपभोक्ताओं ने आवेदन किया है, जिनमें से 335 को मंजूरी मिल चुकी है। इनमें से 10 घरों में सोलर पैनल पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं।

योजना के तहत मिलेगी बड़ी सब्सिडी

योजना के तहत यदि कोई उपभोक्ता 3 किलोवाट तक का सोलर प्लांट लगाता है, तो उसे अधिकतम ₹1.08 लाख तक सब्सिडी दी जाएगी। इससे लोगों को न केवल मुफ्त बिजली मिलेगी, बल्कि वे अपने बिजली बिलों में बड़ी बचत भी कर सकेंगे।

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में