सरगुजा : तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Surguja: Police arrested the accused of raping a divorced woman

रिपोर्टर: समीम खान

लखनपुर थाना क्षेत्र में तलाकशुदा महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को बिलासपुर जिले से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

घटना की पृष्ठभूमि:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 जून बुधवार की शाम लगभग 4 बजे, पीड़िता ने लखनपुर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला बाजारों में सब्जी बेचने का कार्य करती है, इसी दौरान उसकी पहचान ऑटो चालक योगेश कुमार साहू से हुई। जान-पहचान धीरे-धीरे नजदीकी में बदली और आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देना शुरू किया।

पीड़िता के अनुसार, जून 2021 में चांदो साप्ताहिक बाजार से लौटते वक्त आरोपी योगेश ने उसे शादी करने की बात कहकर टपरकेला जंगल ले गया, जहां जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने कई बार शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

जब महिला ने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। थक-हार कर महिला ने लखनपुर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई:
लखनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर धारा 376(2)(ढ) भादवि एवं 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।
आरोपी योगेश कुमार साहू (उम्र 26 वर्ष), पिता कामती प्रसाद साहू, निवासी छतौना, बिलासपुर, वर्तमान पता राइस मिल चौक, भीट्टी कला, थाना मणिपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

इस संपूर्ण कार्रवाई में लखनपुर थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा, आरक्षक चित्रसेन सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

Middle East Tension : खाड़ी में युद्ध के फिर आसार ,अमेरिका की ईरान को चेतावनी

Middle East Tension : मिडिल-ईस्ट में फिर तनातनी,जंग से हलाकान, दुनिया परेशान

Bhopal : चिकित्सा व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा क्षेत्र को

Bhopal: काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल

Chhattisgarh Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़

Haridwar में सनसनी: हर की पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दबोचा सिरफिरा आरोपी

Haridwar उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार से एक बेहद चौंकाने वाली

Sheikhpura: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का भारी हंगामा; अवैध क्लीनिकों पर उठे सवाल

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura बिहार के शेखपुरा जिले से एक दर्दनाक और आक्रोशित

Dewas: एलएनटी कंपनी में पाइप चोरी का भंडाफोड़: कांटाफोड़ पुलिस ने तीन को दबोचा, 5 लाख का माल बरामद

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Dewas देवास जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस