सरगुजा: धर्मांतरण को लेकर मचा बवाल, हिंदू संगठनों से बंद कराई ईसाई धर्म सभा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Surguja: Christian religious gathering closed in Sitapur, uproar over allegations of conversion

रिपोर्ट- दिनेश गुप्ता

सीतापुर (सरगुजा)। नगर पंचायत क्षेत्र के उरांवपारा में आयोजित ईसाई धर्म सभा पर सोमवार को विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम में बीमारी ठीक करने के नाम पर लोगों को बुलाया गया था, लेकिन हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि यह धर्म सभा वास्तव में धर्मांतरण के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

पुलिस ने रोका कार्यक्रम

हिंदू संगठनों की शिकायत पर सीतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यक्रम को तत्काल बंद करा दिया। इसके साथ ही एक पास्टर और उसके 6 सहयोगियों को पुलिस थाने लाकर पूछताछ शुरू की गई। बताया जा रहा है कि पास्टर और उसके साथी दूसरे जिले से सीतापुर आए थे।

हिंदू संगठनों का विरोध

मामले को लेकर हिंदू संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में सीतापुर थाना परिसर के बाहर एकत्रित हुए और आरोप लगाया कि –

  • बीमारी ठीक करने के बहाने लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।
  • मिशनरियों की यह गतिविधि धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ है।
  • इस तरह की सभाओं के जरिए लगातार समाज में भ्रम फैलाया जा रहा है।

पुलिस की कार्रवाई

सीतापुर पुलिस ने पास्टर और उसके सहयोगियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

क्षेत्र में तनाव का माहौल

इस घटना के बाद उरांवपारा और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal New Collector : प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर के रूप में संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Bhopal New Collector : प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर के रूप में संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया