,

वंदे भारत पर एक बार फिर पथराव, जानें क्यों आरोपी ने पत्थर फेंका ?

Stones pelted on Vande Bharat train in Solapur, Maharashtra, window of C-11 coach broken, investigation underway

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव का एक और मामला सामने आया है।इसबार महाराष्ट्र के सोलापुर में एक आरोपी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंका। दरअसल मुंबई से सोलापुर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पर जेउर रेलवे स्टेशन के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर फेंका गया। जिससे सी-11 कोच का कांच टूट गया। हालांकि इस पूरे मामले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे और प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि, इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में दिल्ली-ऊना वंदे भारत ट्रेन के डिब्बों पर पथराव की घटना सामने आई थी। जिसके बाद ट्रेन में सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती की गई थी।

हिमाचल जाने वाली वंदे भारत पर भी हुआ था पथराव
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि जिन स्थानों पर घटनाएं हुईं, उन पर भी निगरानी रखी जा रही है। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के दस जवानों को ट्रेन में तैनात किया गया है और संदिग्ध स्थानों पर नजर रखी जा रही है।’’ प्रवक्ता ने बताया कि चंडीगढ़ से आरपीएफ के छह जवान सोमवार रात वंदे भारत ट्रेन में सवार हुए, जबकि नांगल और ऊना से दो आरपीएफ तथा दो जीआरपी जवान ट्रेन में चढ़े। अधिकारियों के अनुसार, शनिवार और रविवार को ऊना में अलग-अलग जगहों पर ट्रेन पर पथराव किया गया। अधिकारियों के अनुसार हालांकि, ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों में से कोई घायल नहीं हुआ लेकिन इसमें ट्रेन के कई शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

पहले भी होती रही हैं ऐसी घटनाएं
इससे पूर्व छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ‘ट्रायल रन’ के दौरान दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव करने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। रेलवे सुरक्षा बल (महासमुंद) के निरीक्षक प्रवीण सिंह धाकड़ ने बताया कि घटना शुक्रवार रात लगभग नौ बजे बागबाहरा रेलवे स्टेशन के करीब हुई थी, जब ट्रेन ‘ट्रायल रन’ के दौरान विशाखापत्तनम से दुर्ग लौट रही थी। धाकड़ ने बताया कि ट्रेन ‘ट्रायल रन’ के लिए दुर्ग से रवाना हुई और रायपुर से गुजरते हुए महासमुंद पहुंची थी। इसके बाद आगे की यात्रा के लिए ट्रेन रवाना हुई थी। उन्होंने बताया कि वापसी में कुछ असामाजिक तत्वों ने बागबाहरा के पास चलती ट्रेन पर पत्थर फेंके, जिससे तीन डिब्बों सी2, सी4 और सी9 की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…