,

Stocks to Buy 28-01-2026: सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर, एक्सिस बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील में मजबूत खरीदारी

Stocks to Buy 28-01-2026

Stocks to Buy 28-01-2026: दलाल स्ट्रीट पर मंगलवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बैंकिंग और मेटल सेक्टर में मजबूत खरीदारी के चलते प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा से निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ।

Stocks to Buy 28-01-2026: सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद

Stocks to Buy 28-01-2026


बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 319.78 अंक की बढ़त के साथ 81,857.48 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 82,084.92 अंक का उच्च स्तर भी छुआ, जबकि निचले स्तर पर यह 81,088.59 अंक तक गया।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 126.75 अंक चढ़कर 25,175.40 अंक पर बंद हुआ।

बैंक और मेटल शेयरों ने संभाला बाजार
तेजी की अगुवाई बैंकिंग और मेटल सेक्टर ने की। सेंसेक्स में शामिल अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

इन शेयरों में दिखी कमजोरी
दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, इटर्नल और आईटीसी के शेयरों में दबाव देखने को मिला और ये लाल निशान में बंद हुए।

Stocks to Buy 28-01-2026:इन स्टॉक्स में दिख रही मजबूत खरीदारी

Stocks to Buy 28-01-2026


बाजार में अदाणी एंटरप्राइजेज, एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, अदाणी पोर्ट्स और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयरों में लगातार खरीदारी हो रही है। इन शेयरों ने अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर को पार कर लिया है, जिसे तेजी का मजबूत संकेत माना जा रहा है।

Stocks to Buy 28-01-2026: इन शेयरों में बरतें सतर्कता


तकनीकी संकेतक एमएसीडी के अनुसार महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, मैक्स हेल्थ और मारुति सुजुकी के शेयरों में मंदी के संकेत मिल रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल इन शेयरों में निवेश से पहले सावधानी बरतना जरूरी है।

(डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दी गई राय और सुझाव संबंधित विश्लेषकों व ब्रोकरेज संस्थानों के हैं, स्वदेश न्यूज़ की नहीं। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी प्रमाणित वित्तीय विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें, क्योंकि बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदलती रहती हैं।)

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के