,

Aadhaar Vision 2032: अब फिंगरप्रिंट नहीं, चेहरे से होगी पहचान, AI से होगी सुरक्षा मजबूत

Aadhaar Vision 2032

Aadhaar Vision 2032: सरकार आधार प्रणाली को और अधिक सुरक्षित, तेज और धोखाधड़ी-मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके लिए ‘आधार विजन 2032’ दस्तावेज तैयार कर लिया गया है, जिसमें आधुनिक तकनीकों के व्यापक इस्तेमाल की रूपरेखा तय की गई है।

Aadhaar Vision 2032: फिंगरप्रिंट की जगह फेशियल रिकग्निशन

नई व्यवस्था में फिंगरप्रिंट आधारित पहचान के बजाय चेहरे से पहचान (फेशियल रिकग्निशन) को प्राथमिक माध्यम बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया को आसान, सटीक और भरोसेमंद बनाना है।

हर महीने 100 करोड़ ऑथेंटिकेशन का लक्ष्य

फिलहाल रोज़ाना करीब 9 करोड़ आधार ऑथेंटिकेशन हो रहे हैं, जिनमें लगभग 1 करोड़ फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए होते हैं। सरकार का लक्ष्य इसे बढ़ाकर हर महीने 100 करोड़ फेस ऑथेंटिकेशन तक पहुंचाना है।

Aadhaar Vision 2032

एआई और क्वांटम तकनीक से बढ़ेगी सुरक्षा

आधार के सीईओ भुवनेश कुमार के अनुसार, एआई और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी उन्नत तकनीकों से आधार की सुरक्षा कई गुना मजबूत होगी। एआई सिस्टम समय-समय पर फेशियल डेटा को अपडेट करेगा, जिससे बार-बार बायोमैट्रिक देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Aadhaar Vision 2032: बच्चों और किशोरों के लिए राहत

सरकार अब तक 5 करोड़ बच्चों और किशोरों का बायोमैट्रिक अपडेट कर चुकी है। यह प्रक्रिया सितंबर 2026 तक निःशुल्क जारी रहेगी, जिससे अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी।

नया तकनीकी ढांचा तैयार

आधार के लिए अगले पांच वर्षों का नया तकनीकी ढांचा तैयार किया जा रहा है। मौजूदा अनुबंध 2027 में समाप्त होगा, जबकि 2032 तक के लिए नया अनुबंध किया जाएगा। समिति का अंतिम प्रारूप अगले महीने तैयार होकर मार्च में यूआईडीएआई को सौंपा जाएगा।

Aadhaar Vision 2032: विशेषज्ञों की समिति ने किया दस्तावेज तैयार

यह विजन दस्तावेज यूआईडीएआई के चेयरमैन नीलकांत मिश्रा की अध्यक्षता में गठित समिति ने तैयार किया है। समिति में देश-विदेश के तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं, जिन्होंने आधार को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप ढालने की सिफारिशें की हैं।

सरकार का मानना है कि इन बदलावों से आधार प्रणाली न केवल अधिक सुरक्षित होगी, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी पहचान की प्रक्रिया कहीं अधिक आसान और भरोसेमंद बन सकेगी।

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के