,

भोपाल में विमुक्त, घुमंतू और अर्धघुमंतू समाज के विकास पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल स्थित राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान में आज एक राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद और विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू कल्याण विभाग के संयुक्त सहयोग से किया गया।

इस कार्यशाला का उद्देश्य इन समुदायों के समेकित विकास हेतु सर्वेक्षण की योजना को क्रियान्वित करना था। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभाग और परिषद के बीच एमओयू (सहमति पत्र) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, विभागीय मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, क्षेत्रीय प्रमुख श्री गोरेलाल, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर, समुदाय विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री बाबूलाल बंजारा, प्रमुख सचिव श्री ई. रमेश कुमार, तथा अन्य विभागीय अधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे।

कार्यशाला में विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू समाज की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने हेतु भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया और सर्वेक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

Jhiram Valley Verdict: झीरम घाटी फैसले पर कांग्रेस की पत्रकारवार्ता, NIA जांच पर उठाए सवाल

Jhiram Valley Verdict: छत्तीसगढ़ के कोरबा में जिला कांग्रेस कमेटी ने झीरम

Lakhanpur Police Cattle Rescue: लखनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप से 8 मवेशी बरामद

Lakhanpur Police Cattle Rescue: छत्तीसगढ़ के लखनपुर थाना पुलिस ने चैनपुर काजू

Bahraich News: बहराइच में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 26 लाख से ज्यादा कीमत के 107 गुम मोबाइल बरामद

रिपोर्ट;- शबीहुल हसनैन,शानू Bahraich News बहराइच में जनपद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस

Sheikhpura News: शेखपुरा में बाढ़ का कहर, सहारा-बटौरा गांव में घुसा हरोहर नदी का पानी; जनजीवन प्रभावित

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News शेखपुरा जिले के घाट कुसुम्भा टाल क्षेत्र