महाराज बाड़ा में ट्रैफिक जाम में फंसे एसएसपी, टीआई लाइन अटैच

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

ग्वालियर | धनतेरस की तैयारियों के बीच शुक्रवार रात ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह अचानक शहर के प्रमुख बाजार महाराज बाड़ा के निरीक्षण पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान वे खुद दौलतगंज क्षेत्र में ट्रैफिक जाम में फंस गए। उन्होंने देखा कि मौके पर कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद नहीं है और कई वाहन चालक रॉन्ग साइड से आ-जा रहे हैं।

इसी बीच, एसएसपी की नजर एक कार पर पड़ी जो सड़क के बीचोंबीच खड़ी थी। जब उन्होंने कार के पास जाकर देखा तो उसमें तिघरा थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा अपने स्टाफ के साथ सिविल ड्रेस में बैठे थे। एसएसपी ने जब उनसे बिना अनुमति क्षेत्र में मौजूद रहने और कार बीच सड़क पर पार्क करने का कारण पूछा, तो टीआई कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर एसएसपी ने तत्काल टीआई को लाइन अटैच कर दिया।

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा, “अगर पुलिस ही सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ी करेगी, तो आम लोगों से नियम पालन की उम्मीद कैसे की जा सकती है।” उन्होंने मौके पर मौजूद अन्य अधिकारियों को भी यातायात व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने यह भी पाया कि महाराज बाड़ा चौकी के पास हनुमान मंदिर क्षेत्र में बैरिकेड्स लगे होने के बावजूद वहां कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। उन्होंने तत्काल वहां पर स्टाफ लगाने के निर्देश दिए।

सराफा बाजार में अफसरों के वाहनों से बिगड़ी व्यवस्था
जांच के दौरान पता चला कि सराफा बाजार की मुख्य सड़क पर कई अफसरों के निजी वाहन पार्क थे, जिससे जाम की स्थिति और खराब हो रही थी। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी वाहन तुरंत हटाए जाएं और दीपावली सीजन में पार्किंग नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने चेतावनी दी कि धनतेरस और दीपावली के दौरान यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां भी भीड़ नियंत्रण या ट्रैफिक प्रबंधन में कमी मिलेगी, वहां जिम्मेदार अधिकारियों पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।

Lifestyle : घर पर बनाएं एलोवेरा नेचुरल कंडीशनर: रूखे और बेजान बालों को मिलेगी नई चमक और मजबूती

Lifestyle केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स, बढ़ता प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण

New Delhi : 12 फरवरी ‘भारत बंद’ अलर्ट: बैंक, स्कूल और बाजार पर क्या होगा असर? जानें अपनी जरूरत की हर बात

New Delhi विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने अपनी मांगों

Morena : शादी की खुशियों में पड़ा खलल: बारात के दरवाजे पर दूल्हे के भाई से 4 लाख की लूट

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक

Dindori: कलेक्टर की जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, 100 आवेदनों पर त्वरित समाधान के निर्देश

रिपोर्टर- मोहम्मद रफी खान Dindori जिला मुख्यालय पर आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में

Janjgir Champa Road Accident BamhniDih: बम्हनीडीह में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

Janjgir Champa Road Accident BamhniDih: बाइक सवार की दर्दनाक मौत, अनियंत्रित पिकअप

Morena :भारत बनेगा विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति, रूस को छोड़ेंगे पीछे: महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद

Singrauli : NCL में गूंजी इंकलाब की आवाज: मशाल जुलूस के साथ 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल का शंखनाद

Report: Suresh kumar Singrauli नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के श्रमिक क्षेत्रों में