,

Sonbhadra Fire News: शिवद्वार मंदिर के पास दुकानों में लगी आग, 1 दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sonbhadra Fire News

Report by: Pravin, Edit by: Priyanshi Soni

Sonbhadra Fire News: सोनभद्र जिले से बड़ी खबर सामने आई है। घोरावल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिवद्वार मंदिर के पास बगीचे में स्थित मड़हा वाली दुकानों में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह दुकानों में रखे गैस सिलेंडरों का ब्लास्ट होना है, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।

Sonbhadra Fire News: एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख

आग की तेज लपटों ने देखते ही देखते दर्जनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक छोटी दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। घटना के समय इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

Sonbhadra Fire News: आग लगने के कारणों की जांच कर रही पुलिस

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकानदारों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद शिवद्वार मंदिर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुट गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: Sonbhadra Electric Accident: बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से 1 व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों