,

इंदौर गैंगस्टर सलमान लाला की मौत पर सोशल मीडिया पर माहौल गरम, पुलिस ने बनाए निगरानी लिस्ट

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर | इंदौर के कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उसके समर्थन में रील्स और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं। क्राइम ब्रांच की साइबर टीम ने ऐसे 35 अकाउंट्स की पहचान की है, जो सलमान की मौत को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं। इनमें कुछ पोस्ट्स में इंदौर बंद कराने और हत्या का आरोप लगाने जैसे बयान भी सामने आए हैं।


सोशल मीडिया पर ‘मर्डर थ्योरी’

कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर यह दावा किया गया कि सलमान लाला की मौत तालाब में डूबने से नहीं बल्कि साजिश के तहत हत्या करके की गई है। यहां तक कि सलमान के परिवार ने उसका समंदर में तैरने का वीडियो जारी कर यह सवाल उठाया कि एक अच्छा तैराक तालाब में कैसे डूब सकता है।


मौत का मामला: भागते-भागते कूदा तालाब में

31 अगस्त को नया बसेरा क्षेत्र का रहने वाला सलमान लाला पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए भागते हुए तालाब में कूद गया था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। सलमान पर हत्या, लूट, अवैध शराब कारोबार समेत 32 से अधिक आपराधिक केस दर्ज थे। पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त वह गिरफ्तारी से बचने के लिए तालाब में कूदा था।


पुलिस की सतर्कता: ‘रीगल चौराहे’ जैसा माहौल बनने से रोका

क्राइम ब्रांच को खबर मिली थी कि कुछ लोग सलमान की मौत को लेकर हिंसक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 1990 के रीगल चौराहे पर हुए हिंसक प्रदर्शन जैसी स्थिति बनने की आशंका थी। पुलिस की इंटेलिजेंस टीम ने समय रहते योजना को नाकाम कर दिया।


हजारों की भीड़ और भारी सुरक्षा

सलमान का शव घर पहुंचने के बाद हजारों युवक जमा हो गए थे। पुलिस और प्रशासन की टीम ने कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच उसे सुपुर्द-ए-खाक किया। इस दौरान उसके भाई गोलू को जेल से लाकर अंतिम संस्कार में शामिल कराया गया।


गैंगस्टर की आपराधिक छवि और सोशल मीडिया पर ‘गैंगस्टर ब्रांडिंग’

सलमान लाला के अपराध जगत में कुख्यात नाम था। वह उज्जैन के बदनाम गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप की तरह सोशल मीडिया पर खुद को ब्रांड करता था। करीब दर्जनभर नकली आईडी से सलमान की धमकी भरी तस्वीरें और वीडियो वायरल किए जाते थे। पुलिस ने पहले भी उसकी कई आईडी ब्लॉक करवाई थीं।


हिंसा और ड्रग्स रैकेट से जुड़ा नेटवर्क

डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार, सलमान और उसके साथी युवाओं को ड्रग्स की दुनिया में धकेलते थे। उसका भाई शादाब उर्फ सिद्धू और साथी अर्जुन उर्फ डार्लिंग बड़े स्तर पर ड्रग्स का कारोबार चला रहे थे। हाल ही में खजराना क्षेत्र में सलमान ने पुलिस पर पिस्टल तान दी थी।


पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

क्राइम ब्रांच ने इंदौर में सलमान और उसके नेटवर्क पर कई बार शिकंजा कसा। इस दौरान शादाब और उसके साथी अरुण मालवीय, कुलदीप साल्दे, और सौरभ राठौड़ गिरफ्तार हुए। गिरफ्तारी के वक्त इन लोगों ने पुलिस पर हमला भी किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया।


सोशल मीडिया पर निगरानी और कड़ी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी संदिग्ध अकाउंट्स को मॉनिटर किया जा रहा है। पुलिस का फोकस शहर में शांति बनाए रखना है।

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 66 गांवों के किसानों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, तूफान अकवान…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 66 गांवों के किसानों…

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…