Singrauli: भारतीय सेना का जवान लापता, 48 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Singrauli

Reporter: Suresh Kumar, Edit By: Mohit Jain

Singrauli: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से भारतीय सेना के एक जवान के लापता होने का गंभीर मामला सामने आया है। बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पचौर निवासी शैलेश कुमार दुबे, भारतीय सेना की 4 महार रेजिमेंट में पदस्थ हैं और वर्तमान में मणिपुर में तैनात हैं। वह 14 दिसंबर 2025 को अपने घर से यूनिट जॉइन करने के लिए रवाना हुए थे।

फ्लाइट रद्द होने के बाद टूटा संपर्क
परिजनों के अनुसार 15 दिसंबर की सुबह वाराणसी से दिल्ली जाने वाली उनकी पहली फ्लाइट रद्द हो गई थी। इसके बाद करीब 9 बजे दूसरी फ्लाइट से उनके दिल्ली पहुंचने की सूचना मिली, लेकिन इसके बाद जवान से संपर्क नहीं हो सका।

शैलेश कुमार दुबे

सामान पहुंचा, जवान नहीं
दिल्ली पहुंचने के बाद जब मणिपुर स्थित रेजिमेंट से संपर्क किया गया तो पता चला कि जवान का सामान तो फ्लाइट से यूनिट तक पहुंच गया है, लेकिन शैलेश कुमार दुबे स्वयं वहां रिपोर्ट नहीं कर पाए। इसके बाद से उनका मोबाइल फोन लगातार बंद या आउट ऑफ रीच आ रहा है।

कानपुर के आसपास मिली आखिरी लोकेशन
प्रारंभिक जानकारी में जवान की अंतिम लोकेशन कानपुर के आसपास बताई जा रही है, लेकिन इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। परिवार लगातार अलग-अलग स्थानों पर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: MP Fog Impact: दिल्ली से एमपी आने वाली 15 से ज्यादा ट्रेनें लेट, ग्वालियर समेत 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

परिवार की बढ़ी चिंता, पुलिस जांच में जुटी
48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कोई जानकारी न मिलने से परिजन बेहद चिंतित हैं। स्थानीय पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और पुलिस विभिन्न संभावित मार्गों व स्थानों की जांच कर रही है। परिवार जवान की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: 1 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानें सभी 12 राशियों के हाल

Horoscope: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार 1 अप्रैल 2026 का दिन कई

Amarwara में प्राइवेट स्कूलों को खुली छूट, जांच के नाम पर प्रशासन की खानापूर्ति, अभिभावक जाएं तो जाएं कहां ?

रिपोर्ट- राकेश चांदवंशी Amarwara : छिंदवाड़ा, जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा की कार्यप्रणाली

UP-MP Sammelan भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार: मुख्यमंत्री

UP-MP Sammelan : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्तर प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक

Petroleum : पेट्रोलियम पदार्थो की सतत आपूर्ति जारी: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Petroleum : भोपाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद

Rohtas Accident: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas Accident: रोहतास जिले के सासाराम में मंगलवार

Roorkee accident: गंग नहर में नहाते वक्त डूबे 2 युवक, मौत

Report by: Salman Malik Roorkee accident: उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर

Nalanda : मंदिर हादसा, शीतला माता मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Nalanda : बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा

Jamtara में प्रधान शिक्षक पर नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Jamtara: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित पबिया पंचायत के

Mirzapur Road accident: ट्रेलर की चपेट में आकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Report by: Ashwini Mirzapur Road accident: उत्तरप्रदेश के मीरजापुर के अहरौरा थाना

Pilibhit: कार में अचानक लगी आग, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड

Report by: Nijam Ali Pilibhit: उत्तरप्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र

IPL 2026 में CSK का बिगड़ा आगाज, आयुष म्हात्रे की गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के