चांदी ₹7,457 बढ़कर ₹1.86 लाख प्रति किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुँची, सोना 1.28 लाख हुआ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
चांदी ₹7,457 बढ़कर ₹1.86 लाख प्रति किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुँची, सोना 1.28 लाख हुआ

कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी लगातार जारी है। 10 दिसंबर को चांदी अपने इतिहास के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुँच गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी ₹7,457 की तेजी के साथ ₹1,86,350 प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले सोमवार को इसका रेट ₹1,78,893 था। इस साल चांदी की कीमत में ₹1,00,333 की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई कमी, जानें कितना सस्ता  हुआ गोल्ड-सिल्वर - sona chandi sasta today 10 March 2025 Gold silver Price  decreases ibjarates Gold Purity rate all cities

सोना भी महंगा हुआ है। मंगलवार को सोना ₹116 बढ़कर ₹1,28,090 प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया। 17 अक्टूबर को सोना ₹1,30,874 प्रति 10 ग्राम का ऑलटाइम हाई बना चुका है।

अलग-अलग शहरों में सोना-चांदी के रेट अलग क्यों?

IBJA की कीमतों में GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता, इसलिए शहरों के रेट अलग होते हैं। कई बैंक, जैसे पंजाब नेशनल बैंक, गोल्ड लोन के लिए इन्हीं रेट्स का इस्तेमाल करते हैं।

सोने की कीमतें बढ़ने के 3 बड़े कारण

1. केंद्रीय बैंकों की बढ़ती खरीदारी

दुनियाभर के बड़े बैंक डॉलर पर निर्भरता घटाने के लिए अपने रिजर्व में सोना लगातार बढ़ा रहे हैं।
असर: लगातार खरीद से मांग बढ़ती है, जिससे कीमत ऊपर जाती है।

2. क्रिप्टो व बाजार की अस्थिरता

क्रिप्टो में उतार-चढ़ाव और सख्त नियमों के चलते निवेशक सोने की ओर लौट रहे हैं। शादी के सीजन ने भी मांग बढ़ाई है।
असर: गोल्ड ETF और फिजिकल गोल्ड में निवेश बढ़ने से कीमतों में उछाल आता है।

3. सोना-सबसे सुरक्षित लॉन्ग टर्म एसेट

सोना नष्ट नहीं होता और महंगाई के समय अपनी कीमत बचाए रखता है।
असर: लंबी अवधि में इसे रखना फायदेमंद माना जाता है।

UP Gold Rate Today 20 March: सोने के दाम में फिर उछाल, चांदी स्थिर, जानिए  आपके शहर का रेट- UP Gold Rate Today 19 March Gold Price Bounce Again Silver  Steady Know

इस साल सोना-चांदी कितना महंगा हुआ?

  • सोना: इस साल अब तक ₹51,928 महंगा
    (76,162 से बढ़कर 1,28,090 प्रति 10 ग्राम)
  • चांदी: इस साल ₹1,00,333 महंगी
    (86,017 से बढ़कर 1,86,350 प्रति किलो)

कितना और महंगा हो सकता है सोना-चांदी?

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार—

  • सोना इस साल ₹1,35,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
  • चांदी ₹2 लाख प्रति किलो तक पहुँच सकती है।

सोना खरीदते समय 2 जरूरी सावधानियां

1. सिर्फ BIS हॉलमार्क वाला सोना खरीदें

इस पर अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे AZ4524) होता है, जो कैरेट और शुद्धता बताता है।

2. कीमत हमेशा क्रॉस चेक करें

IBJA रेट सहित कई स्रोतों से सोने का भाव और वजन की पुष्टि जरूर करें।
24, 22 और 18 कैरेट का रेट अलग-अलग होता है।

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक