Isa Ahmad
Shyam Bihari Jaiswal: मनरेगा और GRAMG योजना को लेकर सरकार का पक्ष
रायपुर। कांग्रेस के प्रस्तावित घेराव को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। Shyam Bihari Jaiswal ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है और वह सिर्फ नाम की राजनीति कर रही है।
उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना को खत्म नहीं किया गया है, बल्कि इसमें अन्य सुविधाएं जोड़कर देशभर के नागरिकों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए गए हैं। प्रधानमंत्री की सोच के साथ लाई गई GRAMG योजना की देशभर में सराहना हो रही है। Shyam Bihari Jaiswal ने कहा कि भाजपा काम की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस केवल नाम की राजनीति करती है।
Shyam Bihari Jaiswal: कानून व्यवस्था, चुनाव और पेपर लीक मामले पर भी दिया बयान
राजधानी में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद भी बढ़ रहे अपराधों को लेकर Shyam Bihari Jaiswal ने कहा कि इस व्यवस्था को लागू हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस लगातार मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि जिस तरह देशभर में भाजपा की सरकार बन रही है, उससे साफ है कि लोगों ने अपना मन बना लिया है और आने वाले समय में भी कमल ही खिलेगा।
read also: Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ की जोरदार टक्कर
वहीं 12वीं बोर्ड के हिंदी पेपर लीक के आरोपों पर उन्होंने कहा कि यदि ऐसी कोई बात सामने आती है तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। इस तरह के मामलों को रोकने के लिए विधानसभा में जल्द ही एक विधेयक लाया जाएगा, जिसमें सजा और जुर्माने जैसे कड़े प्रावधान शामिल होंगे।





