,

Maharashtra Assembly Elections 2024: शरद पवार-कांग्रेस के समर्थन में शिवसेना (UBT), CM फेस को लेकर किया ये बड़ा ऐलान, जानें

- Advertisement -
Ad imageAd image

महाराष्ट्र में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए राज्य की सभी प्रमुख पार्टियों भाजपा, कांग्रेस, शरद पवार और अजित पवार की पार्टी एनसीपी और उद्धव ठाकरे व एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने कमर कस ली है। लेकिन महाविकास अघाड़ी में सीएम फेस को लेकर घमासान मचा हुआ है। अब इसी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। उद्धव ठाकरे के दाहिने हाथ कहे जाने वाले और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी अपना रुख साफ कर दिया है।

संजय राउत ने क्या कहा?

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा, “जनता के मन में जो चेहरा है, जनता उसे ही मुख्यमंत्री बनाएगी। पवार साहब की बात पूरी तरह सही है। कौन कितनी सीटें जीत रहा है यह बाद में तय होगा लेकिन यह तय है कि MVA को बहुमत मिल रहा है। हमारा पहला काम है इस भ्रष्ट सरकार को हटाना। उसके बाद हम मुख्यमंत्री के चेहरे पर कभी भी चर्चा कर सकते हैं।”

शरद पवार और कांग्रेस ने क्या कहा?

दरअसल, बीते दिन यानी 4 सितंबर को एनसीपी (एसपी) सुप्रीमो शरद पवार ने कहा था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा था कि मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला चुनावी नतीजों के बाद किया जाएगा। शरद पवार के इस बयान का समर्थन कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र में पार्टी के अध्यक्ष नाना पटोले ने भी किया है। अब इसी बयान को उद्धव ठाकरे की पार्टी ने भी समर्थन किया है।

सीएम फेस को लेकर हमेशा आगे रही है शिवसेना (यूबीटी)

बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) हमेशा से एमबीए का सीएम फेस का चेहरा उद्धव ठाकरे को बताती रही है। लेकिन कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी का कहना है कि जब तक चुनावी नतीजे सामने नहीं आते तब तक इस पर बात करना ठीक नहीं है। एक बार चुनाव में अलायंस को बहुमत मिल जाए उसके बाद तीनों पार्टियां बैठकर तय करेंगी कि किसके कोटे से प्रदेश का सीएम होगा। खबरें ये भी है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी से ज्यादा सीटों पर उद्धव ठाकरे की पार्टी चुनाव लड़ेगी। मौजूदा समय में महाराष्ट्र में 288 विधानसभा की सीटें हैं।

सीएम फेस को लेकर महायुति में भी होगा घमासान?

एमवीए का महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति से मुकाबला है। महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल है। महायुति में भी सीएम चेहरे को लेकर खींचतान की पूरी संभावना है। प्रदेश की सभी 288 सीटों पर अक्टूबर-नवंबर के महीने में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर सरकार का आत्मविश्वास, अगस्त में विशेष सत्र बुलाने के संकेत

Delimitation Bill प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ हुई बैठक

‘इस्लामिक NATO’ की तैयारी! सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की के बीच आज होगा बड़ा रक्षा समझौता

NATO: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच एक अहम त्रिपक्षीय रक्षा

PM Modi ने नेतन्याहू से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; भारत-इजरायल साझेदारी की समीक्षा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के

Handloom Day पर PM Modi की अपील, कहा- स्वदेशी और हथकरघा अपनाएं; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

PM Modi: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में