,

श्योपुर: बच्चों को कागज पर परोसा गया मिड-डे मील, स्कूल प्रभारी सस्पेंड, जांच जारी

श्योपुर: बच्चों को कागज पर परोसा गया मिड-डे मील, स्कूल प्रभारी सस्पेंड, जांच जारी

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर स्थित शासकीय मिडिल स्कूल हुल्लपुर में मिड-डे मील व्यवस्था में गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। बच्चों को थाली की बजाय रद्दी कागज के टुकड़ों पर चावल और सब्जी परोसा गया। स्कूल में मौजूद शिक्षक इस अमानवीय स्थिति को तमाशबीन बनकर देखते रहे।

MP: श्योपुर स्कूल में बच्चों को थाली नहीं, कागज पर परोसा गया भोजन, वायरल  वीडियो के बाद प्रशासन में हड़कंप - Madhya Pradesh Children in Sheopur school  served food on paper, not

स्थानीय प्रशासन ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूल प्रभारी भोगीराम धाकड़ को सस्पेंड कर दिया है। मिड-डे मील सप्लाई करने वाले स्व-सहायता समूह का टेंडर रद्द कर दिया गया है। कलेक्टर ने सभी स्कूलों में भोजन व्यवस्था की सख्त जांच के निर्देश दिए हैं।

मौके पर पहुंचे बीईओ हरिशंकर गर्ग ने रिपोर्ट तैयार की। खाना देने वाले समूह ने बताया कि कार्यरत केवल तीन महिलाएं थीं और बर्तन न धोने की वजह से बच्चों को कागज पर भोजन देना पड़ा।

एसडीएम ने कहा कि सभी रद्दी कागज पर रखे गए भोजन पैकेटों को जप्त कर जांच के लिए भेजा जाएगा और लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…