,

प्रदेश के कई जिलों में कड़कड़ाती ठंड, हल्की बारिश के आसार

भोपालः प्रदेश के कई जिलों में मौसम करवटें बदल रहा है। कहीं ठंड से लोग बेहाल है, तो कही कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर रखा है। इसके साथ ही कड़कड़ाती ठंड के बीच में बारिश से और लोग परेशान होते दिखाई दे रहे है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन और इसी प्रकार का मौसम देखने को मिलेगा। बता दें कि प्रदेश के चंबल अंचल में सर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है, यहा का अधिकतम तापमान 18 डिग्री है वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके साथ ही घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

इसलिए बदला प्रदेश का मौसम


मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी का फिलहाल प्रदेश के उत्तरी हिस्से में असर है। सिस्टम के गुजरने के बाद 17 जनवरी से ठंड का असर फिर बढ़ जाएगा। उन्होंने ने बतायाए श्वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिविटी का असर दो दिन रहेगा। सिस्टम जैसे ही गुजरेगाए प्रदेश में ठंड का असर फिर बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 18 जनवरी से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगाए जो पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। इसके बाद बर्फीली हवा की रफ्तार बढ़ जाएगी और पूरा प्रदेश ठिठुर जाएगा। इससे पहले बुधवार को जेट स्ट्रीम हवा 287 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

प्रदेश में 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

16 जनवरीरू ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड और दतिया में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा।

महाकुम्भ में शुरू हुआ ब्रह्मचर्य दीक्षा समारोह…यह भी पढ़े

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…